सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Indian Army लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आई.एन.एस खुकरी समुद्रतल में बैठा एक तपस्वी

 INS खुकरी समुद्रतल में बैठा एक तपस्वी 11 फरवरी कोई सामान्य दिन नहीं था। इस दिन अद्भुत घटना हुई जिसे उत्सव की तरह मानना चाहिए था। लेकिन ये चुपचाप निकल गया। 9 दिन पहले 11 फरवरी को हमारी नौसेना ने अरब सागर के तल में जाकर चिर निद्रा में लीन भारतीय नौसेना के युद्धपोत खुकरी को पुष्पांजलि दी है।    दीव के तट से 100 मील दूर 80 मीटर की गहराई में खुकरी विश्राम कर रहा है। यह उसके आखिरी सफर का आखिरी पड़ाव है। 1971 के युद्ध में जलमग्न हुआ खुकरी हमारा एकमात्र युद्धपोत है जिसे स्वतंत्र भारत की नौसेना ने लड़ते हुए खोया है। भारत-पाक युद्ध की तमाम स्मृतियों में यह सबसे भावुक कर देने वाली स्मृति है। पाकिस्तानी टॉरपीडो का शिकार युद्धपोत खुकरी हमारे कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन महेंद्र नाथ मुल्ला, 18 नौसेना अधिकारी और 176 सैन्य नाविकों के साथ पानी की गहराइयों में समा गया। 9 दिसम्बर 1971 की रात जल के बाहर खुकरी की आखिरी रात थी। जल समाधि का वह दृश्य कैसा विकराल रहा होगा! शब्दों में नहीं बाँधा जा सकता। चित्र में जलमग्न दृश्य देखकर शायद कुछ महसूस कर सकें।    आईएनएस (इन्डियन नेवल शिप) खुकर...

बिहार के समस्तीपुर के सैनिक ने 70 बच्चों की खोल दी किस्मत!

 बिहार के समस्तीपुर के सैनिक ने 70 बच्चों की  खोल दी किस्मत!   बिहार के समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के ग्राम नंदनी, पंचायत सिवैसिंहपुर  में नि:शुल्क शिक्षा केंद्र की नींव इसी 14 अप्रील को रखी है जहाँ निर्धन परिवार, दलित परिवार से आनेवाले वर्ग प्रथम से अष्टम् के बच्चों की नि:शुल्क पढ़ाई की समुचित व्यवस्था है।संस्थान का लक्ष्य है:-गाँव के सभी बच्चों को साक्षर कर जाना। श्री बच्चा प्रसाद राय जी अभी वहाँ के शिक्षक हैं।शिक्षक का मानधन सहित तमाम ख़र्च, सैनिक सुपुत्र वहन कर रहे हैं। सिवैसिंहपुर पंचायत,नंदनी ग्राम, झॉझू बिन्द नि:शुल्क कोचिंग सेन्टर स्थान:-स्वर्गीय देव महतो एवम् स्वर्गीय चुल्हाई महतो के दरवाज़े पर नंदनी वर्ग -1 से 8 तक मुफ़्त शिक्षा की व्यवस्था 14 अप्रील 2022 अंबेडकर जयंती से क्रांति की शुरुआत हुई !

कांवड़ यात्रियों ने ही कांवड़ यात्री सैनिक कार्तिक की हत्या कर दी!

आज कल का माहौल ऐसा है कि इस ख़बर को देखते ही धक से कर गया। सेना का एक जवान कांवड़ लेकर आ रहा था, उसे कांवड़ियों ने ही पीट कर मार डाला है।  एक कांवडि़ए की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक सेना की जाट रेजीमेंट में तैनात था और छुट्टी पर साथियों के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार आया हुआ था। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जिले के सिसौली गांव निवासी कार्तिक 25 वर्ष पुत्र योगेंद्र सेना की जाट रेजीमेंट में गुजरात में तैनात था। वह सावन में छुट्टी लेकर घर आया था और अपने मित्र ओमेंद्र पुत्र पवन सिंह के साथ बाइक पर कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार आया था। मंगलवार को दोनों मित्र वापस लौट रहे थे। बताया गया कि हाईवे पर नगला इमरती गांव के मोड़ पर बने फ्लाईओवर पर हरियाणा के कुछ कांवडिय़ों ने उनकी बाइक के सामने अपनी बाइक फंसा दी। जागरण की ख़बर के अनुसार दो दिन पहले मराठा लाइट इंफैंट्री के कार्तिक छुट्टी लेकर आए थे। भाई और दोस्तों के साथ बाइक से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। हरियाणा के कांवड़ यात्रियों ने उनकी बाइक के आगे अपने वाहन खड़े कर दिए।कार्तिक ने विरोध किया तो हरियाणा के कांवड़ यात्रियों ने इतना मारा...

Ravish Kumar को क्यों कहना पड़ा, Narendra Modi आजीवन चुनाव जीतते रहें लेकिन किसी भी मोदी समर्थक को यह अन्याय दिखना चाहिए की 50 हज़ार युवाओं...

          Image source-google  रवीश कुमार एक ऐसे पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं जो सवाल पूछने के लिए प्रसिद्ध हैं। इस बार उन्होंने 'अग्निपथ योजना' को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं से उनकी पसंद का सम्बोधन किया है। युवाओं के नाम उनकी पसंद का संबोधन  सरकार को एक बार सोचना चाहिए। यह बहुत ग़लत है। पचास हज़ार युवाओं की तैयारी और मेहनत पर पानी फेर दिया है। अग्निपथ के नाम पर इन भर्तियों को ख़त्म कर उनके ऊपर पाषाण प्रहार हुआ है।मोदी आजीवन चुनाव जीतते रहें लेकिन किसी भी मोदी समर्थक को यह अन्याय दिखना चाहिए। इतने सपनों को कुचल देना ठीक नहीं।    ये पचास हज़ार भी तो आजीवन मोदी समर्थक हैं तो इन्हें क्यों सज़ा दी जा रही है? अच्छा हुआ इस देश में दूसरा विकल्प नहीं है वरना युवाओं को ऐसी सज़ा प्राप्त करने का सौभाग्य ही नहीं मिलता। जिस भीड़ के दम पर सब हुआं हुआं करने लगे थे, इस ख़बर से कम से कम यही देख लें कि आप भीड़ के हैं, आप भीड़ में हैं लेकिन भीड़ आपकी नहीं है। भीड़ केवल उनके लिए हैं। वह केवल मोदी की है, जैसे आप केवल मोदी के हैं। आज अगर राजनीति में ध...

Agnipath scheme: अग्निपथ योजना पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने क्या कहा? | Ajit Doval

अग्निपथ योजना के घोषणा के बाद देशभर में  युवाओं के हुए विरोध प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (Ajit Doval)सामने आए हैं। उन्होंने ANI को दिए इंटरव्यू में 'अग्निपथ योजना' को समय की जरूरत बताया है। अजीत डोभाल ने अग्निपथ योजना समेत राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर भी बात की है। आईए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है ।               Image source-google   अग्निपथ योजना को लेकर विरोध कर रहे युवाओं को संदेश देने के लिए एनएसए अजीत डोभाल सामने आए और उन्होंने खुलकर अग्निपथ योजना से जुड़े हर मसले पर बातचीत की। अग्निवीरों की भर्ती से लेकर ट्रेनिंग और फिर पोस्टिंग तक के बारे में सबकुछ बताया। पढ़िए डोभाल के न्यूज़ एजेंसी ANI इंटरव्यू की बड़ी बातें...   'अग्निपथ योजना' क्यों लाई गई? (Why was the 'Agneepath scheme' introduced?): “अग्निपथ योजना समय की जरूरत है। भारत के आसपास माहौल बदल रहा है। बदलते समय के साथ सेना में बदलाव जरूरी है। इसे एक नजरिए से देखने की जरूरत है। अग्निपथ अपने आप में एक स्टैंडअलोन योजना नहीं है। 2014 में जब पीएम मोदी ...

बाबा रामदेव ने अग्निपथ योजना पर पीएम मोदी को क्या दी नसीहत? | Baba Ramdev | Agneepath Scheme | Narendra Modi

'अग्निपथ योजना' (Agneepath Scheme) पर बाबा रामदेव ( Baba Ramdev ) ने पीएम नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) से कह दी वो बात, जो कम से कम उनसे तो उम्मेद नहीं थी। इस योजना पर उन्होंने क्या कहा आईए जानते हैं।                       Image source-google  एक चैनल पर जब बाबा रामदेव से 'अग्निपथ योजना' के बारे में पूछा गया तो पीएम नरेंद्र मोदी को नसीहत देते हुए कहा कि, वैसे तो हमारे प्रधानमन्त्री जी बहुत ही विवेकी हैं, लेकिन जब भी वो किसी समुदाय के लिए फैसला लें तो उस समुदाय के लोगों का सम्मेलन बुला लें। जैसे किसानों के लिए कोई नीति बनानी हो तो किसानों का एक सम्मेलन बुला लें, जवानों के लिए कोई नीति बनानी हो तो जवानों का एक सम्मेलन बुला लें। इससे कोई भी गिला शिकवा न रहे। इससे लोग अग्निपथ के नाम पर सड़क पर अग्नि नहीं जलाएंगे।   इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने अग्निपथ योजना का बिना नाम लिए पीएम मोदी ने कहा कि ,'कुछ फ़ैसले, कई रिफॉर्म्स शुरू में अप्रिय लग सकते हैं, लेकिन समय के साथ देश उन रिफॉर्म्स का लाभ अनुभव करता है।'  जबकि राष्ट्...

अग्निपथ योजना का सच | अग्निपथ योजना कितना सही या कितना ग़लत?| Reality of Agneepath Scheme | Good or Bad?

  अग्निपथ योजना क्या है ( What is Agnipath scheme?): अग्निपथ योजना' के अंतर्गत सेना में भर्ती होने वाले सैनिकों को 'अग्नीवीर' बोला जाएगा।जिसकी भी उम्र 17.5 से 21 साल के बीच में है और वो 10 वीं या 12 वीं पास है, वो अग्निपथ योजना के लिए आवेदन कर सकता है। इस योजना में सभी भर्ती प्रक्रिया पहले से चली आ रही भर्ती प्रक्रिया जैसी ही होगी। सिर्फ इसमें अभी महिलाओं को शामिल नहीं किया गया है जो कहा गया है कि आनेवाले समय उन्हें भी इस योजना के तहत मौका दिया जाएगा। आज से तीन महीने बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिसमें पहले साल के लिए 46,000 लोगों की भर्ती होनी है।             Image source-twitter  अग्निवीरों को मिलने वाले वेतन और सुविधा ( Salary and facilities to Agniveers ): 'अग्निपथ योजना' के अंतर्गत सेना में भर्ती होने वाले सैनिकों को नियमित रूप से सेना में शामिल होने वाले सैनिकों से ज्यादा सैलरी मिलेगी। पहले जो सेना भर्ती होती थी, उसमें पहले चार साल तक समान वेतन मिलता था, जोकि ₹21,700 प्रतिमाह होती थी; लेकिन इस योजना के अन्तर्गत आनेवाले को ₹30,000 प्रत...

Agnipath Scheme Protest : भोजपुर में टिकट बुकिंग काउंटर से 3 लाख रुपए की लूट

 अग्निपथ योजना का भारत के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है इसी बीच बिहार में विरोध (Agnipath Scheme Protest) प्रदर्शन के दौरान प्रदेश के कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों का उग्र रूप भी देखने को मिला है। दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया है। इसी कड़ी में भोजपुर के बिहिया स्टेशन पर उपद्रवी छात्रों ने टिकट काउंटर से करीब तीन लाख रुपये लूट लिए। बता दें कि आज सुबह से ही प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी बिहिया स्टेशन पर 'अग्निपथ स्किम' के खिलाफ ट्रेन परिचालन को रोककर कर प्रदर्शन कर रहे थे।            Image source-google  अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन के दौरान,रेलवे टिकट बुकिंग काउंटर से रुपयों की लूट (During the protest against 'Agneepath Yojana', money was looted from the railway ticket booking counter):  जैसे जैसे भीड़ अधिक होने लगी प्रदर्शन और उग्र होता चला गया। देखते ही देखते उपद्रवी युवा पूरे बिहिया स्टेशन पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम देने लगे। इसी बीच स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर को भी आग के हवाले कर दिया । ऐसा कथ...

Agnipath yojana को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं से Ravish Kumar ने क्यों कहा, ऐसा कहने वाला पूरे देश में अकेला बंदा हूँ

 रवीश कुमार एक ऐसे पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं जो सवाल पूछने के लिए प्रसिद्ध हैं। इस बार उन्होंने 'अग्निपथ योजना' को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं को आड़े हाथों लिया है। आईए जानते हैं उन्होंने युवाओं से क्या कहा है। मेरे प्यारे आक्रोशित युवाओं, मीडिया तो अभी से आपको अग्निवीर कहने लगा। जिस नीति के विरोध में आप सड़कों पर उतरे हैं, उसी नीति के नाम से आपकी पहचान होने लगी है। आप तो अभी से अग्निवीर हो गए जबकि आप चार साल के लिए अग्निवीर नहीं होना चाहते हैं। आप कह रहे हैं कि हम अग्निवीर नाम का टी-शर्ट नहीं पहनेंगे, मीडिया ने आपको अग्निवीर नाम का टी-शर्ट पहना दिया। मुबारक हो, आप अभी से अग्निवीर बना दिए गए हैं।                  Image source-google  आपने जनता के बीच समर्थन भी खो दिया है। समाज के जिन तबकों के साथ मिलकर आपने आठ साल में  सांप्रदायिकता फैलाई है,दूसरों और ख़ुद में भी, उसके कारण आपके आंदोलन को लेकर कोई गंभीर नहीं है। सबको लगता है कि अभी दो चार एंटी मुस्लिम डिबेट आएगा, आपकी मांस-पेशियों में आनंद की लहरें दौड़ने लगेंगी। ...

Agneepath Scheme Protest: शौर्य चक्र विजेता Major Pawan Kumar ने Agneepath Scheme पर Modi से किए सख्त सवाल

Agneepath Scheme Protest: 14 जून 2022 को भारतीय सैन्य भर्ती प्रक्रिया में किए गए।भारतीय सेना में पहली बार ऐसी कोई योजना लाई गई है, जिसमें इतने कम समय के लिए सैनिकों की भर्ती की जाएगी। 'अग्निपथ' स्कीम का देश के कई हिस्सों में विरोध शुरू हो गया है। इसका कारण 4 साल की शार्ट सर्विस का होना है। इसी बीच भारतीय सेना में शौर्य चक्र विजेता Major Pawan Kumar ने भी 'अग्निपथ' योजना पर मोदी सरकार से सख्त सवाल करते हुए ट्वीटर पर लिखा है,                     Image source-google  'मेरे प्यारे पीएम,  क्या हम आपसे संसद सदस्यों की पेंशन पूरी तरह से वापस लेने का अनुरोध कर सकते हैं।  सदन में कोई समझदार सांसद?' इसके बाद बहुत सारे कॉमेंट्स इनके ट्वीटर हैंडल पर आने शुरु हो गए। उन्हीं में से ट्वीटर यूज़र ने मेजर पवन कुमार को धन्यवाद दियाऔर लिखा,'धन्यवाद मेजर साहब आपको खुलकर सामने आना होगा ये किसान कौम के बच्चों के साथ छलावा है.'   जिसका रिप्लाई देते हुए मेजर पवन कुमार लिखते हैं 'Agree'।  साथ में मेजर पवन कुमार ने अपने ट्वीटर हैंडल से देश...

'अग्निपथ योजना ' के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने बताया '4 साल बाद अग्निवीर क्या करेगें?' | 'What will Agniveer do after 4 years?'

 सेना भर्ती योजना 'अग्निपथ' के खिलाफ देश भर के कई हिस्सों में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने '4 साल बाद अग्निवीर क्या करेगें?' इन सवालों का जवाब दिया है। सरकार ने अपने जवाब को 9 प्वाइंट्स में जारी कर दिए हैं। आईए जानते हैं सरकार के उन 9 प्वाइंट्स को; और समझने का प्रयास करते हैं सरकार के पक्ष को।               Image source- Facebook  - ''4 में से 1 अग्निवीर को 100 प्रतिशत पक्की नौकरी मिलेगी।" - 4 साल बाद अग्निवीरों को केन्द्रीय बलों और असम राइफल्स में भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। - 4 साल बाद कई राज्य सरकार जैसे -  उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और असम ने अग्निवीरों को अपने राज्य के पुलीस और पुलीस के सहायक दल के रुप में शामिल करेगी। - 4 साल के अनुशासित और स्किल्ड  ट्रेनिंग के बाद  24 साल का व्यक्ती किसी अन्य इतने ही साल के अन्य के तुलना में  नौकरी पाने के लिए बेहतर विकल्प  होगा।   - 4 साल के अनुशासित और स्किल्ड ट्रेनिंग के बाद 24 साल का व्यक्ती किसी अन्य इतने ही साल के अन...

'अग्निपथ योजना' को लेकर आज सुबह से ही बिहार में इन जगहों पर हुआ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन | Agnipath yojana | protest | Bihar

 अग्निपथ को लेकर आज सुबह से ही बिहार में संग्राम जारी है आक्रोशित छात्रों ने भभुआ स्टेशन पर खड़ी इन्टरसिटी एक्सप्रेस में आग लगा दिया है वही आरा स्टेशन में छात्रों ने जमकर तोड़ फोड़ किया है।वही जहानाबाद ,बक्सर ,आरा ,नावादा ,सिवान ,छपरा सहित बिहार के कई हिस्सों से खबर आ रही है कि आक्रोशित छात्र एनएच और रेलवे ट्रेक को जाम कर दिया है इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प होने कि भी खबर आ रही है। छात्रों के उग्र प्रदर्शन के कारण मध्य बिहार के अधिकांश इलाकों में सड़क और रेल मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है ।               Image source-google  इस बीच पटना प्रशासन ने बिहार के अलग अलग हिस्सों से तोड़फोड़ की खबर आने के बाद पूरे शहर में अर्लट घोषित कर दिया है कोचिंग और विश्वविधायल वाले इलाके में अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजा जा रहा है। -सीवान- अग्निपथ योजना के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र रेल सेवा को भी किया प्रभावित        छात्रों ने  जेपी चौक,स्टेशन मोड़ और सिवान स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है । हाथ में बांस का बल्ला लेकर...

Agnipath yojana के खिलाफ़ Protest, Bharat के कई अलग-अलग राज्यों में Modi सरकार पर बरसे युवा

 भारत में वर्षों से चली आ रही पुरानी सेना भर्ती प्रक्रिया में 14 जून 2022 को बदलाव कर दिया गया है। सरकार ने इस बदलाव को ऐतिहासिक फैसला बताते हुए इसका नाम अग्निपथ स्‍कीम (Agnipath Scheme) दिया है; लेकिन जिन युवाओं को इस योजना के अन्तर्गत नौकरी दी जाएगी वही इनके विरोध में प्रदर्शन कर रहे है; इसके उलट  सरकार दावा कर रही है कि इस योजना से तीनों सशस्त्र सेनाओं में बड़ा बदलाव आयेगा।           Image source-google  Agnipath yojana & Media: मोदी सरकार अग्निपथ योजना लेकर आए तो कई मीडिया चैनल चला रहे हैं की ये मोदी जी का मास्टरस्ट्रोक है, इससे बड़ी संख्या युवाओं को देश की सेवा करने का मौका मिलेगी; लेकिन जिनके लिए ये योजना लाई गई है वही युवा, बिहार , उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा तक देश के कई अलग- अलग राज्य में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, कई जगहों पर सड़क जाम किए जा रहे हैं, रेलवे ट्रैक पर आ गए हैं। सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवा जहानाबाद में तो पुशअप लगाकर इस अग्निपथ योजना का विरोध जता रहे हैं, और मोदी सरकार को साफ़ संदेश दे रहे हैं कि हमें 4 साल...

सेना में भर्ती के लिए आई 'अग्निपथ योजना' पर भड़के छात्र, बिहार में सड़क पर उतरे ट्रेन पर किए पथराव | Students furious | Agneepath scheme | Army recruitment

केन्द्र की मोदी सरकार ने सेना में भर्ती के लिए 'अग्निपथ योजना ' लाई है। कल ही केंद्र की मोदी सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणा की थी और तभी से इसके विरोध में सोशल मीडिया पर पोस्ट की भरमार लग गई थी, अब एक दिन बाद इसके विरोध में सेना में जाने वाले युवाओं ने जगह- जगह पर सड़क पर प्रर्दशन करना शुरू कर दिया है।  Image source-twitter  अभी अभी खबर आ रही है कि बिहार के अलग अलग जिलों में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नज़र आए और ट्रेन पर भी पथराव किए हैं। सड़कों पर उतरे युवाओं का सवाल है कि 25 फीसदी अग्निवीरों को तो कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद स्थायी काडर में शामिल कर लिया जाएगा, लेकिन बाकी 75 फीसदी अग्निवीरों का चार साल बाद क्या होगा। उन्हें भत्ता तो सरकार दे देगी, लेकिन नौकरी कहां से आएगी?   क्यों हो रहा है   अग्निपथ योजना का विरोध?  (Why is there opposition to the Agneepath scheme?):  जहां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस योजना को मील का पत्थर बता रहे हैं वहीं छात्रों का सवाल है कि इस योजना के तहत भर्ती पाने वाले युवा जब चार साल की सर्विस का...

भर्तियाँ निकल रही हैं ! खुश हो जाइए; सवा दो साल बाद सेना भर्ती रैली की तैयारी, कैलेंडर जारी

सेना रैली भर्ती 2022(Indian Army Recruitment 2022):  करीब सवा दो साल से बंद पड़ी सेना रैली भर्ती की शुरूआत  इसी साल अगस्त महीने से हो सकती है। सेना मुख्यालय ने एक स्पेशल कैलेंडर सेना रैली भर्ती के लिए तैयार करने का आदेश दे दिया है।             Image source-google  कब से कब तक होंगे सेना रैली भर्ती: सेना रैली भर्ती की प्रक्रिया अगस्त से दिसंबर के बीच 5 महीने तक चलेगी। बड़े पैमाने पर इसके लिए स्क्रीनिंग बोर्ड और सेना के मेडीकल ऑफीसर नियुक्ति किए जाएंगे।  सेना मुख्यालय ने इसके लिए देश भर के जोनल मुख्यालयों को पत्र लिखकर 31 मई तक नई रैली भर्ती के कार्यक्रम को जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं।             Image source-google  नए सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे के आदेश के बाद शुरू हुई सेना रैली भर्ती प्रक्रिया:  हाल ही में नियुक्त सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने  18 मई को ही सेना रैली भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के आदेश दिए थे। सेना रैली भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया 45 ...

जानिए कौन है कैप्टन अभिलाषा बराक जिसने देश की पहली महिला कॉम्बैट एविएटर बन रचा है इतिहास

कैप्टन अभिलाषा बराक:  कैप्टन अभिलाषा बराक कॉम्बैट एविएटर (लड़ाकू विमान चालक) के रूप में आर्मी एविएशन कॉर्प्स में शामिल होने वाली देश की पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया है। ये जानकारी खुद भारतीय सेना की तरफ से ट्वीट के ज़रिए दी है। आपको बता दें कि आर्मी एविएशन कॉर्प्स का गठन 1 नवंबर 1986 को हुआ था।               Image source-google   कौन है कैप्टन अभिलाषा बराक: कैप्टन  अभिलाषा बराक  हरियाणा   के  पंचकूला की रहने वाली है। उन्हें सितंबर 2018 में आर्मी एयर डिफेंस कोर में कमीशन हासिल किया था। 26 वर्षीय कैप्टन अभिलाषा बराक के पिता पहले इंडियन आर्मी में कर्नल के रैंक से  सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इतिहास रचने वाली अभिलाषा के पिता का नाम  कर्नल एस ओम सिंह है।                 Image source-google  कैप्टन अभिलाषा बराक की यह उपलब्धि कितनी खास है: कैप्टन अभिलाषा बराक की यह उपलब्धि कितनी खास है इंडियन आर्मी के लिए है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस दिन को इंडियन आर्मी ने ए...

सरकार क्यों Indian Army में Soldiers की संख्या कम कर रही है?

Indian Army Update:  पिछले साल दिसंबर में एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया जिसमें कहा गया कि इंडियन आर्मी में अभी 1 लाख 3 हज़ार सैनिकों की कमी है और दिसंबर से लेकर अब तक ये आंकड़ा लगभग 20% तक बढ़ गई है।             Image source-google सरकार का कहना है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हमारे आख़िरी तीन साल महामारी से लड़ने में निकल गए। सैनिकों की इतनी कमी कई लोगों को चिन्ता में डाल सकती है तो वहीं कई डिफेंस एक्सपर्ट जिनमें जनरल एच. एस. पनाग भी शमिल हैं वो इस आंकड़े से ज्यादा चिंतित नहीं हैं बल्कि उनका तो मानना है कि इंडियन आर्मी में सैनिकों की संख्या को और भी कम किया जाए। ये बात भी आपको हैरान कर सकती है। लेकिन लगता है कि सरकार भी  जनरल पनाग के आइडिया पर ही चल रही है; पर आख़िर क्यों सरकार इंडियन आर्मी की साइज कम करना चाहती है? और इसे क्या हो सकता है? आइए जानते हैं।             Image source-google इस बात को समझने से पहले ये देखना होगा कि अन्य आर्मी क्या करती है। ये बात हम सबकों गौरवांवित करती है कि इण्डिया की आर्मी साइज के अनुसार...