अनोखी शादी:जयमाल के वक्त प्रेमी ने 'हीरो' की तरह मारी एंट्री, भर दी दुल्हन की मांग, फिर लड़की वालों ने मार कर हाल विलेन जैसा कर दिया
शादी में जयमाला के वक़्त मंडप पर अचानक प्रेमी का इंट्री होता है हीरो की तरह और शादी हो रही प्रेमिका के मांग में सिंदुर भर देता है। बस इंट्री ही हीरो की तरह था विदाई लड़की के घरवालों ने मार कर विलेन जैसा कर दिया। नालंदा के मुबारकपुर गांव में ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां रहने वाले मुकेश नाम का युवक पिछले एक साल से गांव की ही एक लड़की से प्यार करता था। जैसे ही इस बात की जानकारी लड़की के घरवालों को हुई तो उन्होंने उसकी शादी तय कर दी। मंगलवार की शाम लड़की की बारात आई थी सब कुछ ठीक चल रहा था तभी अचानक जयमाला के वक्त प्रेमी मुकेश ने लड़की की मांग भर दी। जयमाल के दौरान प्रेमी ने की मांग भरने की कोशिश, फिर जमकर पिटाई प्रेमी मुकेश ने जैसे ही दुल्हन बनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरने की कोशिश की, वहां हंगामा मच गया। तुरंत ही लड़की के घरवालों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसमें युवक का सिर फट गया और चेहरे पर भी चोट आई। तुरंत ही स्थानीय लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। क्या है पूरी घटना जानकारी के अनुसार , यह पूरा मामला हरनौत थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गां...