कभी भारतीय टीम की शुरुआत करने वाले मुरली विजय काफी लंबे समय के बाद तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2022 के जरिए शानदार वापसी की है। इस दौरान मुरली विजय ने शतक लगाकर अपनी वापसी को यादगार बना दिया है। तमिलनाडु प्रीमियर लीग में मुरली विजय की बल्लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा है कि यह लीग उसकी किस्मत बदल सकती है। तभी उन्होंने ऐसा कुछ कर दिया है जिसके चलते वह विवादों में आ गए हैं। हाल ही में इस लीग के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में स्टेडियम में मैच देखने आए प्रशंसकों ने मुरली विजय को दिनेश कार्तिक का नाम लेकर चिढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद इस वीडियो में मुरली विजय प्रशंसकों के सामने हाथ जोड़ते भी दिखाई दिए हैं, लेकिन एक बार फिर प्रशंसक मुरली विजय को दिनेश कार्तिक का नाम लेकर चिढ़ा रहे थे। तभी मुरली विजय ने अपना आपा खो दिया और स्टैंड में घुसकर प्रशंसकों के साथ जमकर मारपीट करने लगे। इस समय सोशल मीडिया पर मुरली विजय अपनी इसी हरकत के कारण ट्रेंड कर रहे हैं। प्रशंसकों के साथ उनके मारपीट का वीडियो सोश...
Voice of world's largest Democracy. | Bharat prime Also Available on YouTube Facebook .