आज के समय जहां डेली अखबारों , पत्रिकाओं और समाचार चैनलों में लूट, हत्या चोरी , डकैती और बैंक फ्रॉड की खबरें पढ़ने, सुनने और देखने को मिलती है। ऐसे में कोई 19 साल का एक लड़का 38 लाख रुपए से भरा बैग लौटा देता है। अब ऐसे में एक अफ्रीकी देश के लड़के की इमानदारी पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बन चुकी है। जीवन में आर्थिक तंगी से परेशान होने के बाद भी इस लड़के ने सड़क किनारे मिले लगभग 38 लाख रुपयों को उसके मालिक को दे दिया। उसने इन पैसों में से ₹1 भी अपने लिए नहीं लिया। इस लड़के का नाम है इम्यूनल टुलो इमानदारी के तौर पर ऐसा ही नाम दिया जिसकी वजह से आज वह खुद चर्चा का विषय बन गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार 19 साल का इमैनुएल टुलो पश्चिमी अफ्रीकी देश लाइबेरिया का रहनेवाला है. मोटरबाइक टैक्सी ड्राइवर का काम करने वाले टुलो की कमाई इतनी कम है कि वह रोजाना होने वाले खर्चों तक को पूरा नहीं कर पाता है। ईमानदारी की मिसाल बना 19 साल का इम्यूनल टुलो ऐसे में 38 लाख रुपए इतना था कि वह अपनी पुरी ज़िंदगी अच्छे से जी सकता था। क्योंकि उस बैग में थोड़े बहुत सारे रूपए थे। ...
Voice of world's largest Democracy. | Bharat prime Also Available on YouTube Facebook .