भ्रष्टाचार : राजनीति में भ्रष्टाचार एक ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल करके न जानें कितनों ने पंचायत की मुखिया से लेकर विधायक और अपनी सरकार तक बना ली लेकीन भ्रष्टाचार भारत की राजनीती में दिन दुगना और रात चौगुना बढ़ा ही है। चाहे पक्ष हो या फिर विपक्ष सब सिर्फ़ और सिर्फ़ एक दूसरे की तरफ इशारा करते रहते हैं ; लेकीन नतीजा वही ढाक के तीन पात वाली होती है। Image source-google आम जनता भ्रष्टाचार को ही परम सत्य मान लिया है यानि आम लोग मान चुके हैं कि बिना घुस के कोइ भी सरकारी काम नहीं होंगे; चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना में घर की बात हो या फिर अपने अटकी और लटकी सैलरी लेने की बात हो बिना घूस दिए नहीं मिलेंगे। Image source-google ट्रांसप्रेंसी इंटरनेशनल रिपोर्ट्स 2021 के अनुसार 180 देशों की सूची में भारत 85वें स्थान पर है। ऐसे ही थोड़े कहा जाता हैं- 100 में 90 बईमान फिर भी मेरा देश महान! निराश करने वाली रैंकिग के बीच पंजाब से एक अच्छी ख़बर आई है जो आपको राहत देगी। ख़बर है कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला ...
Voice of world's largest Democracy. | Bharat prime Also Available on YouTube Facebook .