सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Pakistan लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Asia Cup 2023 : इस दिन फिर होगा भारत vs पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, तारीख का हुआ ऐलान

 India vs Pakistan, Super Fours Asia Cup 2023: सुपर 4 स्टेज की शुरुआत 6 सितंबर से होना है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद भारतीय टीम सुपर 4 में अपना दूसरा मैच 12 सितंबर को और तीसरा मैच 15 सितंबर को खेलने वाली है. सुपर 4 में भारतीय टीम अपने सभी मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में खेलेगा.    नेपाल को हराकर भारतीय टीम सुपर 4 में पहुंच गई है. अब एक बार फिर सुपर 4 में भारत और पाकिस्तान की टीम (IND vs PAK, Asia Cup) का मुकाबला होगा. सुपर 4 राउंड में 10 सितंबर को भारत की टीम का सामना एक बार फिर पाकिस्तान के साथ होगा. इस बार भारत और पाकिस्तान के बीच सुपरहिट मुकाबला आर प्रेमदासा स्टेडियम (Pakistan vs India, Super Fours, 3rd Match R.Premadasa Stadium, Colombo) में खेला जाएगा. बता दें कि लीग स्टेज में खेला गया मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. लेकिन अब नेपाल को 10 विकेट से हराने के बाद सुपर 4 में जो शेड्यूल बना है उसमें 10 सितंबर को भारत का मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा.  10 सितंबर को महामुकाबला (IND vs PAK Match Super 4s)  एक बार फिर भारत और पाकिस्तान टीम के बीच महामु...

पाकिस्तान के खूबसूरत धोखे में फंसे बिहारी की पूरी कहानी; भक्त अब मिलिट्री इंटेलिजेंस के कब्जे में Hunny trap

 आपने अक्सर सुना होगा कि... धोखा एक खूबसूरत एहसास होता है। सोशल मीडिया के जमाने में तो यह बात लगभग 100 फीसदी सही है। यह इस बिहारी को अंदाजा नहीं था। पाकिस्तानी खूबसूरती के धोखे में फंसा और फिर डूबता गया। अब तो पूरे परिवार की पूरी जिंदगी उलझ गई है। मिथिलांचल की बोली मीठी है। इस मैथिल ब्राह्मण परिवार में भी सब मीठा बोलते हैं। लेकिन, अब सब रो रहे हैं। इस परिवार का लड़का भक्त बंशी झा जिससे मीठी-मीठी बातें कर रहा था, वह उसकी जिंदगी को बुरी तरह उलझा गई है। उसे लग रहा था कि आरुषि के रूप में पहचान बढ़ाने वाली महिला उसकी मीठी बातों से प्रभावित है। लेकिन, वह तो थी पाकिस्तानी धोखा। ऐसा धोखा, जिसने भक्त के पूरे परिवार को पूरी जिंदगी के लिए उलझा दिया है। दरभंगा के मनीगाछी थाना क्षेत्र के चनौर गांव में पिता आठ-आठ आंसू रो रहे हैं। मां रोते-रोते बेहोश हो रही हैं। पत्नी को यकीन नहीं हो रहा कि पेट काटकर पैसे भेजने वाला उसका पति उसे और उसके दोनों बच्चों को गांव में छोड़कर पाकिस्तानी धोखे में फंसकर अब मिलिट्री इंटेलिजेंस की गिरफ्त में है। कभी छूटेगा या नहीं, छूटा तो जिंदगी कैसी होगी- ढेर सारे सवाल म...

Saniya Mirza-Shoaib Malik: इस पाकिस्तानी मॉडल की वजह से हो रहा सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का तलाक!, सामने आई

    Image source-google    Sania Mirza-Shoaib Malik: सोशल मीडिया पर चारों तरफ दोनों को लेकर चर्चा गर्म है कि आखिर ऐसा क्या हुआ है जो कि शादी के 12 साल बाद ये कपल अलग होने जा रहे हैं। अब इस बीच खबरें हैं कि दोनों के रिश्ते में दरार लाने का काम एक पाकिस्तानी मॉडल-एक्ट्रेस ने किया। उसी पाकिस्तानी एक्ट्रेस की वजह से दोनों तलाक लेने जा रहे हैं।   इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) के बीच क्या कुछ चल रहा है इससे सभी वाकिफ हैं। दोनों के बीच काफी समय से तलाक की खबरें सामने आ रही है। हालांकि इस खबरों को बल तब मिला जब एक करीबी ने ये खुलासा किया कि दोनों के बीच तलाक की खबरें सच हैं। जल्द ही दोनों एक दूसरे से अलग हो जाएंगे। इन खबरों के सामने आने के बाद से ही इनके फैंस काफी परेशान हैं। सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है कि आखिर ऐसा क्या हुआ है जो कि शादी के 12 साल बाद ये कपल अलग होने जा रहा है। अब इस बीच खबरें हैं कि दोनों के रिश्ते में खटास लाने का काम एक पाकिस्तानी मॉडल-एक्ट्रेस ने किया। उसी पा...

इस देश में हिंदू मंदिर को बनाया निशाना, तोड़फोड़ से दहशत में लोग, देवी-देवताओं की मूर्तियां क्षतिग्रस्त | In this country Hindu Temples Vandalised

पाकिस्तान (Pakistan) में एक बार फिर हिंदू मंदिर (Hindu Temple) को निशाना बनाया गया है। पाकिस्तान के कराची शहर में आज 9 जून 2022 को एक हिंदू मंदिर पर हमला कर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। भगवान की मूर्ति तोड़ने वाला उपद्रवियों ने मंदिर के पुजारी पर भी हमला किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कराची कोरंगी इलाके के श्री मारी माता मंदिर में 9 जून 2022 को देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की गई। यह मन्दिर पाकिस्तान के कराची शहर के थानाक्षेत्र ‘‘जे’’ इलाके में स्थित है।           Image source-google    पाकिस्तान के हिंदू समुदाय दहशत का माहौल:  विरोध करने पर उपद्रवियों ने मंदिर के पुजारी पर भी हमला कर दिया। हमलावर हिंदुओं के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस घटनाक्रम से कराची के हिंदू समुदाय में काफी दहशत है। कोरंगी इलाके में पुलिस तैनात कर दी गयी है। ताकि अब किसी तरह के अप्रिय घटना न हो। कितने लोगों ने किया मन्दिर पर हमला: मोटरसाइकिल पर सवार छह से आठ लोग आए और मंदिर पर हमला कर दिया। मन्दिर के पुजारी ने कहा, "हमें नहीं पता कि किसने और...