धाकड़ रिपोर्टर Harsh Rajput कैसे बन गए धर्मेन्द्र धाकड़? | कौन है यूट्यूबर Harsh Rajput? | हर्ष राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु , प्रेमिका, परिवार और अधिक
हर्ष राजपूत ( धर्मेंद्र धाकड़ ) जीवनी धर्मेंद्र धाकड़ नाम से लोकप्रिय यूट्यूबर हर्ष राजपूत जिन्होंने आज अपने धाकड़ अंदाज में रिपोर्टिंग के अनोखे अंदाज के जरिए बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत समेत तमाम हिन्दी जानने और समझने वाले जगहों पर अपनी पहुंच बनाया है। उनका जन्म बिहार के ही एक जिला औरंगाबाद में जन्म हुआ था। हर्ष राजपूत को कोरोना में कटाक्ष और फनी पर आधारित रिपोर्टिंग करके समाज में लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक करना शुरू किए थे। वैसे तो कई वीडियो उनके पॉपुलर हुए लेकिन मुखिया की पिटाई वाले एक वीडियो ने उन्हें बेहद लोकप्रिय कर दिया। उस समय बिहार में पंचायत चुनाव भी चल रहे थे। ये वीडियो वैसे तो कॉमेडी के रूप में बनाया गया था लेकिन पहली बार देखने पर एक दम वास्तविक लगता है। जिसके कारण भारत प्रमुख न्यूज़ चैनलों को फैक्ट चेक कर ये बताना पड़ा की ये कोई असली वीडियो नहीं बल्कि फनी विडियो है। ये कोई असली रिपोर्टर नहीं बल्कि लोगों को मनोरंजन के लिए तैयार किया गया था। इस वीडियो के बाद हर्ष राजपूत ने लोगों के लिए एक वीडियो बनाया जिसमें ये बताया गया कि कैसे वो धर्मेन्द्...