सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

sultanganj लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

14 जुलाई से शुरू हो रहा सावन,बोल बम का नारा बा, बाबा एक सहारा बा : दो साल बाद सावन में गूंजेगा, इस दिन होना है समापन

दो साल बाद सुल्तानगंज में बोल बोम के नारे 14 जुलाई से गूंजने लगेगें। इसी दिन से श्रावणी मेला का विधिवत उद्घाटन  होना है। श्रावणी मेला में देश- विदेश से आने वाले लाखों शिवभक्त श्रद्धालुओं के कांवरों से निकलने वाली मधुर ध्वनियों और बोल- बम के नारों की गूंज पिछले दो साल कोरोना के भेंट चढ़ गया था। क्यों ख़ास माना गया है सावन का महीना? हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत पवित्र माना गया है। मान्यता है कि इस महीने में सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी कष्ट और दुख दूर होते हैं। बाबा धाम की अलौकिक कांवर यात्रा इसी महीने में होती है।    इस वैश्विक महामारी ने धर्म स्थलों में तालाबंदी करा दिया था। जिसके कारण भोले बाबा के दीवाने अपने-अपने घरों में कैद होकर ही भोलेनाथ की पूजा- अर्चना करने को विवश हो गए थे। लेकिन इस बार समय बदला और एक बार फिर से श्रावणी मेले को लेकर बाबा धाम में चहल- पहल शुरू हो गई है, जिसका शुभारंभ  14 जुलाई को होना है। जो कि श्रावण पूर्णिमा के साथ 12 अगस्त को समाप्त होगा। वहीं, सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई 2022 को और अंतिम सावन सोमवा...