Raksha Bandhan 2023 : कौन हैं दरभंगा की राधा झा.. जिनकी बनाई स्पेशल राखी बांधेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी
रक्षा बंधन 2023 के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कलाई पर बांधने के लिए एक खास राखी को बनाया गया है. इसे दरभंगा जिला के खादी भंडार में रामबाग की कामगार राधा झा ने तैयार किया है. राखी को अपने साथ लेकर राधा अपने पति नरेश झा के साथ रविवार को दिल्ली रवाना हो चुकी हैं. पीएम के लिए बनाई गई राखी की खासियत यह है कि ये पूरी तरह से इको फ्रेंडली है. इसे तैयार करने में उन्होंने खादी के सूत और घास का प्रयोग किया है. राधा पीएम के लिए अलग-अलग तरह की दस राखी को अपने साथ लेकर दिल्ली गई हैं. दरभंगा की बेटी राधा झा की इको फ्रेंडली राखी: पीएम मोदी के लिए राखी तैयार करने वाली राधा झा दरभंगा जिला के मनीगाछी प्रखंड के मकरंदा गांव निवासी नरेश झा की पत्नी है. उनके पति नरेश झा भी मकरंदा में ही खादी कामगार हैं. राधा ने कहा कि वो पिछले आठ वर्षों से खादी भंडार से जुड़ी हुई है. उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनकी बनायी राखी पीएम अपनी कलाई पर बांधेंगे. मुझ जैसी सामान्य महिला को यह मौका मिलना साबित करता है कि खादी प्रधानमंत्री के दिल के कितने करीब है. दरभंगा स्थित खादी भंडार, रामबाग में...