सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

latest cricket news hindi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Asia Cup 2023 : इस दिन फिर होगा भारत vs पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, तारीख का हुआ ऐलान

 India vs Pakistan, Super Fours Asia Cup 2023: सुपर 4 स्टेज की शुरुआत 6 सितंबर से होना है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद भारतीय टीम सुपर 4 में अपना दूसरा मैच 12 सितंबर को और तीसरा मैच 15 सितंबर को खेलने वाली है. सुपर 4 में भारतीय टीम अपने सभी मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में खेलेगा.    नेपाल को हराकर भारतीय टीम सुपर 4 में पहुंच गई है. अब एक बार फिर सुपर 4 में भारत और पाकिस्तान की टीम (IND vs PAK, Asia Cup) का मुकाबला होगा. सुपर 4 राउंड में 10 सितंबर को भारत की टीम का सामना एक बार फिर पाकिस्तान के साथ होगा. इस बार भारत और पाकिस्तान के बीच सुपरहिट मुकाबला आर प्रेमदासा स्टेडियम (Pakistan vs India, Super Fours, 3rd Match R.Premadasa Stadium, Colombo) में खेला जाएगा. बता दें कि लीग स्टेज में खेला गया मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. लेकिन अब नेपाल को 10 विकेट से हराने के बाद सुपर 4 में जो शेड्यूल बना है उसमें 10 सितंबर को भारत का मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा.  10 सितंबर को महामुकाबला (IND vs PAK Match Super 4s)  एक बार फिर भारत और पाकिस्तान टीम के बीच महामु...

हार्दिक पंड्या होंगे भारत के नए टी 20 कप्तान! इस बात पर मची टीम में खलबली

    टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंगलैंड के हाथों भारत की शर्मनाक हार के बाद हार्दिक पंड्या को टी20 टीम का कप्तान बनाए जाने की खबर ने भारतीय क्रिकेट में खलबली मचा दी है।       Image source-google  इंग्लैंड ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम को 10 विकेट से हराकर हर भारतीय का सपना तोड़ दिया था. इस शर्मनाक हार के बाद भारतीय क्रिकेट में हार्दिक पंड्या को टी20 टीम का कप्तान बनाने की मांग उठने लगी है. इस मांग के साथ भारतीय क्रिकेट में भी खलबली मच गई है. 2024 में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले पंड्या को कप्तान बनाने की मांग किसी और ने नहीं, बल्कि भारतीय चयन समिति के पूर्व चेयरमैन के श्रीकांत ने की. आगे उन्होंने कहा पंड्या को अगले टी20 वर्ल्ड कप से पहले टी20 टीम का नियमित कप्तान बनाना चाहिए. पिछले 6 वर्ल्ड कप में भारत 5 बार नॉकआउट से बाहर हुआ है. श्रीकांत ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में कहा कि देखिए, यदि मैं चयन समिति को चेयरमैन होता तो मैं कहना चाहूंगा कि पंड्या को 2024 वर्ल्ड कप में कप्तान होना चाहिए. वर्ल्ड कप ज्यादा दूर नहीं इसलिए आज से ही शुरू करें...

Saniya Mirza-Shoaib Malik: इस पाकिस्तानी मॉडल की वजह से हो रहा सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का तलाक!, सामने आई

    Image source-google    Sania Mirza-Shoaib Malik: सोशल मीडिया पर चारों तरफ दोनों को लेकर चर्चा गर्म है कि आखिर ऐसा क्या हुआ है जो कि शादी के 12 साल बाद ये कपल अलग होने जा रहे हैं। अब इस बीच खबरें हैं कि दोनों के रिश्ते में दरार लाने का काम एक पाकिस्तानी मॉडल-एक्ट्रेस ने किया। उसी पाकिस्तानी एक्ट्रेस की वजह से दोनों तलाक लेने जा रहे हैं।   इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) के बीच क्या कुछ चल रहा है इससे सभी वाकिफ हैं। दोनों के बीच काफी समय से तलाक की खबरें सामने आ रही है। हालांकि इस खबरों को बल तब मिला जब एक करीबी ने ये खुलासा किया कि दोनों के बीच तलाक की खबरें सच हैं। जल्द ही दोनों एक दूसरे से अलग हो जाएंगे। इन खबरों के सामने आने के बाद से ही इनके फैंस काफी परेशान हैं। सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है कि आखिर ऐसा क्या हुआ है जो कि शादी के 12 साल बाद ये कपल अलग होने जा रहा है। अब इस बीच खबरें हैं कि दोनों के रिश्ते में खटास लाने का काम एक पाकिस्तानी मॉडल-एक्ट्रेस ने किया। उसी पा...

आईसीसी टूर्नामेंटों में वास्तविक प्रतिस्पर्धा के सामने आते हैं, हमारी कमजोरी पिछले 9 वर्षों से स्पष्ट

      Image source-google  सामान्य तौर पर लोगों ने "जागने" की आकांक्षा में हमारी टीम की आलोचना करना बंद कर दिया है। लेकिन हमारी भारतीय क्रिकेट टीम का प्रशंसक होने के नाते मैं अपने दिल की बात कहना चाहता हूं। केवल 6 क्रिकेट खेलने वाले देश हैं जिन्हें वास्तविक प्रतियोगिता माना जा सकता है।     पिछले 9 वर्षों में, हमने केवल द्विपक्षीय जीत हासिल की है और अपनी रैंकिंग बनाए रखी है, लेकिन जैसे ही हम आईसीसी टूर्नामेंटों में वास्तविक प्रतिस्पर्धा के सामने आते हैं, हमारी कमजोरी पिछले 9 वर्षों से स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है, फिर भी हमें वही चेहरे देखने को मिलते हैं। फील्ड। इस विश्व कप में भी, हम पाकिस्तान से हार से बच गए, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ मैच हार गए और भगवान की कृपा से हमें मजबूत विरोधियों का सामना करने का मौका नहीं मिला। यदि भारत जिस ग्रुप में खेल रहा था वह मजबूत प्रतिस्पर्धियों से भरा था, तो सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने का कोई मौका नहीं था। बीसीसीआई सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है, हमारा देश सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है लेकिन फिर भ...

पैट कमिंस ने रचाई अपनी पार्टनर से शादी, 8 साल से कर रहे थे डेट, बेहद दिलचस्प है लव स्टोरी

                        Image source-twitter/Google  तस्वीर में देखा जा सकता है कि दौनों कितने खुश नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर को पैट कमिंस ने अपनी यूज़र आईडी patcummins30 से शेयर की है, जिसपर मज़ेदार कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।               ऑस्ट्रेलिया टेस्ट कप्तान और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने शनिवार (30 जुलाई) को ऑस्ट्रेलिया के बायरन बे में एक भव्य समारोह में अपने मंगेतर और अपने बच्चे बेकी बोस्टन की मां के साथ शादी के बंधन में बंध गए। कमिंस और बोस्टन का एक नौ महीने का बच्चा है, जिसका नाम एल्बी है और उन्होंने परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में फ्रांस से प्रेरित डेस्टिनेशन चेटो डू सोलेइल में शादी कर ली। यह जोड़ी पहली बार 2013 में मिली थी और जून 2020 में सगाई कर ली। बता दें पैट कमिंस और बैकी बॉस्टन पिछले साल अक्टूबर में ही माता-पिता बने थे। बैकी ने लड़के को जन्म दिया था और अब 10 महीने बाद दोनों ने शादी कर ली है। कमिंस और बॉस्टन की शादी पिछले साल ही होने ...

टूट गया रोहित शर्मा का सबसे ज्यादा रन बनाने रिकॉर्ड, गुप्टिल ने रचा इतिहास, बने दुनिया में नम्बर एक

                    न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को कौन भूल सकता है, जिसके एक रन आउट टीम इण्डिया को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था कयोंकि वह रन आउट महेंद्र सिंह धोनी का था और अब गुप्टिल ने एक बार फिर भारत को एक झटका लगाया है, दरअसल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। हाल ही में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में मार्टिन गुप्टिल ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पछाड़कर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।                       मार्टिन गुप्टिल टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज  गुप्टिल ने यह उपलब्धि अपनी 40 रनों की पारी के साथ हासिल की. उन्होने 31 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के जमाए। गुप्टिल के नाम अब इस फॉर्मेट में कुल 3399 रन हो चुके हैं, जबकि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 3379 रन हैं। यानी रोहित अब इस कीवी बल्लेबाज से 20 रन पीछे हैं। गुप्टिल इस सीरीज में अभी और आगे जा सकते हैं क्योंकि न्य...

इस भारतीय खिलाड़ी ने तोड़ा धोनी का 17 साल पुराना रिकॉर्ड, बन गए भारत के नए ‘सिक्सर किंग’!

                Image source-google   भारतीय टीम ने आल राउंडर अक्षर पटेल की 35 गेंद में पांच छक्के और तीन चौके लगाकर 64 रनों की नाबाद पारी के दम पर  रोमांच से भरे दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को दो गेंद रहते 2 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने पहले वनडे में तीन रन से जीत दर्ज की।   अक्षर पटेल ने करियर का पहला वनडे अर्धशतक लगा दिलाई सीरीज में जीत अपना 40वां एकदिवसीय खेल रहे बाएं हाथ के स्लोआर्म ऑर्थोडॉक्स बॉलर निचले क्रम में बैटिंग भी कर लेते हैं। आईपीएल में कई शानदार पारियां भी खेल चुके हैं, लेकिन कभी इंटरनेशनल फिफ्टी नहीं बनाई थी। आज टीम को जरूरत थी। जब 205 रन पर आधी टीम आउट हो गई, तब अक्षर क्रीज पर आए और एक विस्फोटक पारी खेल के भारत को उन्होंने जीत दिलाई।   35 गेंदों में 64 रनों की शानदार नाबाद पारी  अक्षर पटेल नाबाद रहते हुए 35 गेंदों में 64 रनों की तूफानी पारी खेली। इस इनिंग में अक्षर ने तीन चौके और 5 छक्के भी जड़े थे। अक्षर ...

इस युवा खिलाड़ी ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने सबसे युवा भारतीय

                Image credit -bcci  शुभमन गिल वेस्टइंडीज में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा मात्र 22 साल 317 दिन की उम्र में कर दिखाया है। यह रिकॉर्ड पहले सचिन तेंदुलकर के नाम था। भारत ने वेस्टइंडीज दौरे के आगाज जीत के साथ किया। पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने 3 रनों से मेजबानों को धूल चटाई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 308 रन लगाए। इस दौरान कप्तान शिखर धवन, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए विंडीज टीम 305 ही रन बना पाई। भारत इस जीत के साथ तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। इस मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक जमाया और इसी के साथ उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बड़े पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा है। सचिन तेंडुलकर का रिकार्ड तोड़ दिया है। इससे पहले सचिन वेस्टइंडीज में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज थे। उन्होंने यह कारनामा 24 ...