सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

LPG cylinder price लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Indian Oil ने Launch किया Sunlight से तीन Time खाना पकाने वाली 'Surya Nutan' चूल्हा ; जो LPG के बढ़ी कीमतों से दिलाएगा छुटकारा

                          Image source-google   Surya Nutan By Indian Oil corporation: भारत की प्रमुख तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने घर के अंदर इस्तेमाल किया जाने वाला सौर चूल्हा को लॉन्च किया है, जिसे सूरज की रौशनी ( Sunlight ) के द्वारा रिचार्ज किया जा सकता है। सौर ऊर्जा से चलने वाले इस चूल्हे को एक बार रिचार्ज करने पर तीन टाईम खाना बनाने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। सरकार की तरफ से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने एक खास तरह का सौर चूल्हा लॉन्च किया है। इस चूल्हे का नाम सूर्य नूतन (Surya Nutan) रखा है। यह चूल्हा पूरी तरह से सौर ऊर्जा पर चलता है। इससे खाना पकाने के लिए किसी तरह के ईंधन की जरूरत नहीं होगी।    न लकड़ी और सबसे बड़ी बात ये चूल्हा एलपीजी सिलेंडर के बढ़ते कीमतों से दिलाएगा छुटकारा; कयोंकि यह चूल्हा सूर्य की रौशनी से चार्ज होगा और खाना पकाएगा। चूल्हे की सबसे खास बात ये है कि इसे किचन में रखा जा सकेगा। यह सोलर कूकर से बिल्कुल अलग है जिसे खाना पकाने के लिए धूप में रखना होता है ...

LPG Price Hike: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 250 रूपए का इज़ाफा, जानिए नई कीमत

 19 किलो कमर्शियल रसोई गैस एलपीजी की कीमत में 250 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई।  आज से इसकी कीमत 2253 रुपये होगी।  घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में अभी कोई बढ़ोतरी नहीं  की गई है। इससे पहले 1 मार्च को 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 105 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। 22 मार्च को इसकी कीमत में 9 रुपये की कमी की गई थी। घरेलू रसोई गैस: इस बीच, घरेलू रसोई गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।  दिल्ली में एक घरेलू 14.2 किलो का रसोई गैस सिलेंडर 949.50 रुपये, कोलकाता में 976 रुपये, मुंबई में 949.50 रुपये और चेन्नई में 965.50 रुपये में उपलब्ध है। 22 मार्च को, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। अक्टूबर की शुरुआत से घरेलू रसोई गैस की कीमत में यह पहली वृद्धि थी। वहीं पटना में अब आपको 1039.5 रुपये में घरेलू एलपीजी सिलेंडर मिलेगा ।