बिहार राज्य के 28 जिलों में करीब 981 किलोमीटर लम्बी ग्रामीण सड़कों का निर्माण होना है, जिसकी प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। बरसात के तुरंत बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा। करीब ₹828 करोड़ रुपये लागत से इनका निर्माण 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीण कार्य विभाग ने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 40 प्रतिशत राज्य सरकार खर्च जबकि केन्द्र 60 प्रतिशत करेगी खर्च सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना ( PMGSY ) फेज-3 में 161 सड़कों का निर्माण होना है। साथ ही करीब 78 छोटे-छोटे पुलों का निर्माण जिसकी लम्बाई लगभग तीन किमी होगी। हर परियोजना की अधिकतम लागत करीब पांच करोड़ रुपये होगी। इनके निर्माण में 60 फीसदी हिस्सा केंद्र और 40 फीसदी राज्य सरकार की होगी। इन जिलों में बनेंगी सड़कें ( Roads will be built in these districts ) अरवल, गोपालगंज, जहानाबाद, जमुई, कैमूूर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया , रोहतास , समस्तीपुर, शेखपुरा, सिवान, सुपौल और वैशाली अररिया, औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया। प...
Voice of world's largest Democracy. | Bharat prime Also Available on YouTube Facebook .