रवीश कुमार एक ऐसे पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं जो सरकार से सख्त सवाल पूछते हैं। उनका मानना है कि सवाल सरकार से होती है, विपक्ष से नहीं। इस बार उन्होंने अमित शाह और उनकी पार्टी को लेकर जो बातें कही है आईए जानते हैं, भाजपा का राज और अमित शाह का विश्वास। कोई नेता इतने आत्मविश्वास से नहीं बोल सकता कि भाजपा का राज 30-40 साल रहेगा। सितंबर 2018 में अमित शाह ने कहा था कि बीजेपी पचास साल राज करेगी। 2024 तक दस साल हो ही गया। 2024 के बाद का पाँच साल मिला लें तो 15 साल हो जाता है। अमित शाह के पहले लालू यादव का ही चर्चित बयान रहा कि बीस साल राज करेंगे। बिहार और केंद्र मिलाकर इतना रहा भी। अब इसके बाद भी हर चुनाव में लोग पूछते हैं कि क्या होगा तो इसका मतलब यही है कि उनके पास कोई और काम नहीं है। अगर इतनी बेरोज़गारी और महंगाई और ख़राब शिक्षा स्वास्थ्य के बाद भी कोई पचास साल राज करने का दावा करता हो और उसका क़रीब क़रीब आधा साबित कर देता हो तो फिर उनकी इस बात को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। मैं भी मानता हूँ, जितने भी बेरोज़गार हैं या अग्निवीर से नाराज़ हैं, उनका बड़ा हिस्सा बीजेपी को ह...
Voice of world's largest Democracy. | Bharat prime Also Available on YouTube Facebook .