सीवान में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए। घायल की पहचान पुष्पेंद्र सिंह उनकी पत्नी मधु देवी और गोलू सिंह के रूप में हुई है। मामला जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर का है। Image source - Google बताया जा रहा है की मोहम्मद गांव में एक महिला घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर लीक करने लगा और सिलेंडर में आग लग गई। खाना बना रही महिला पुष्पेंद्र सिंह की पत्नी मधु देवी इसमें झुलस गई। गैस में आग लगा हुआ देख घर के अन्य परिजन आग बुझाने में जुट गए जिसमें पुष्पेंद्र सिंह और गोलू सिंह भी गंभीर रूप से झुलस गए। घर के अन्य परिजन और आस-पास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद गैस सिलेंडर से आग बुझाया। वहीं तीनों पीड़ितों को इलाज के लिए सीवान के सब अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। पीड़िता मधु देवी ने बताया कि वह खाना बना रही थी तभी उन्हें हल्का सा गैस लीक महसूस हुआ। कुछ बदबू आ रहा था। तभी अचानक से तेजी से सिलेंडर में आग पकड़ लिया। जिसमें आग की लौ की चपेट में महिला आ गई। घर के और अन्य दो सदस्य आग बुझाने के दौरान आग ...
Voice of world's largest Democracy. | Bharat prime Also Available on YouTube Facebook .