यूट्यूबर गौरव तनेजा का जन्मदिन मनाने के लिए नोएडा के सेक्टर-51 स्थित मेट्रो स्टेशन पर उनके फॉलोवर्स की काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इससे मेट्रो में आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फैन्स को काबू में करने के लिए मेट्रो कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कौन है यूट्यूबर गौरव तनेजा ( Flying Beast)? गौरव एक यूट्यूबर हैं। Flying Beast, Fit Muscle TV और Rasbhari Ke Papa नाम से इनके यूट्यूब चैनल हैं। फिटनेस और डेली लाइफ से जुड़े वीडियो बनाते हैं। क्या है पूरा मामला क्यों गिरफ़्तार हुए यूट्यूबर गौरव तनेजा (फ्लाइंग बीस्ट): उत्तर प्रदेश के नोएडा में लागू धारा 144 का उल्लंघन करना यूट्यूबर गौरव तनेता को भारी पड़ गया। शहर में अव्यवस्था उत्पन्न करने के आरोप में सेक्टर 49 थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। तनेता ने अपना जन्मदिन मनाने के लिए मेट्रो स्टेशन के नीचे फॉलोवर्स की भीड़ जुटाई थी, जिसकी वजह से यातायात व्यवस्था की हालत खराब हो गई थी। लोग जाम में फंसे रहे। तनेजा के फॉलोवर्स को काबू में करने में मेट्रो अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ...
Voice of world's largest Democracy. | Bharat prime Also Available on YouTube Facebook .