कभी बेचते थे पानी पुरी, आज क्रिकेट में अच्छे अच्छे गेंदबाजों छक्के छुड़ाते हैं, जानिए यशस्वी जायसवाल की संघर्ष से सफलता तक की कहानी
जीवन में सफल होने के लिए संघर्षों की भट्टी में तपना पड़ता है, क्योंकि सोना भी आग में तपकर ही कुंदन बनता है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से IPL खेल रहे यशस्वी जायसवाल का जीवन भी संघर्षों से भरा रहा है। जीवन के सभी संघर्षों को पार कर वे आज IPL में क्रिकेट खेल रहे हैं। कौन है यशस्वी जायसवाल? जन्म: 28 दिसंबर 2001, भदोही, उत्तर प्रदेश पिता का नाम: भूपेंद्र कुमार जायसवाल माता का नाम: कंचन जायसवाल यशस्वी का जन्म 28 दिसंबर 2001 को उत्तरप्रदेश के भदोही के सुरियावां में एक निम्नवर्गीय परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम भूपेंद्र कुमार और माता का नाम कंचन जायसवाल है। यशस्वी छह भाई बहनों में चौथे भाई हैं। यशस्वी के पिता की गाँव में ही एक छोटी सी हार्डवेयर की दुकान है, जिससे होने वाली आमदनी इतने बड़े परिवार के लिए पर्याप्त नहीं थी। यशस्वी का ध्यान बचपन से ही क्रिकेट खेलने में था, इसलिए उन्होंने सिर्फ 10वीं तक की पढ़ाई की है। संघर्षों से भरा रहा जीवन यशस्वी को उनके गाँव में क्रिकेट के लिए कोई सुविधाएँ नहीं थी। इसके चलते वे 10 साल की उम्र में मुंबई आ गए और आजाद मैदान में क्रिकेट की ट्रेनिं...