ऋषभ पंत की जान बचाने वाले रोडवेज बस के ड्राइवर सुशील कुमार और कंडक्टर परमजीत को उत्तराखंड सरकार 26 जनवरी को सम्मानित करने जा रही है. सीएम धामी ने कहा कि ड्राइवर सुशील कुमार और कंडक्टर परमजीत ने ऋषभ पंत की जान बचाई है. उनके इस सराहनीय कार्य के लिए उत्तराखंड सरकार सम्मानित करेगी। Rishabh Pant Car Accident: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत एक बड़े हादसे में बाल-बाल बचे हैं. शुक्रवार (30 दिसंबर) तड़के रूड़की के पास पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया था. तब वहां सबसे पहले बस ड्राइवर सुशील कुमार और कंडक्टर परमजीत पहुंचे थे. उन्होंने ही पंत को बचाया और एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया. Image source -google इस सराहनीय काम के लिए इन दोनों लोगों को बड़ा इनाम मिला है. दरअसल, सुशील कुमार और परमजीत को पानीपत डिपो की तरफ से सम्मानित किया गया है. उत्तराखंड सरकार ने भी ऐलान किया है कि वह भी दोनों लोगों को सम्मानित करेगी. सरकार ने कहा है कि दोनों ने मानवता के लिए सराहनीय काम किया है. उनका सम्मान जरूर होना चाहिए। आपको बता दें कि पंत को इन दो लो...
Voice of world's largest Democracy. | Bharat prime Also Available on YouTube Facebook .