बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी में आज एक तैरता हुआ पत्थर मिला. पत्थर पर 'राम' लिखा हुआ था. लोगों ने पत्थर को नदी से निकालकर राजा घाट स्थित मंदिर प्रांगण रख दिया. काफी संख्या में श्रद्धालू पत्थर का दर्शन-पूजन करने के लिए पहुंच रहे हैं. बिहार की राजधानी पटना स्थित राजा घाट के पास गंगा नदी में तैरता हुआ एक पत्थर मिला. तैरते हुए पत्थर को देख लोग अचंभित रह गए. लोगों ने साहस दिखाया और दो युवक ने तैर कर पत्थर को गंगा से बाहर निकाला. जब पत्थर को बाहर निकाल कर लाया गया तो लोगों ने देखा कि पत्थर पर राम लिखा हुआ था. स्थानीय लोगों ने इस पत्थर को राजा घाट के पास ही एक मंदिर के प्रांगण में रख दिया. लोग इसे राम सेतु की शिला बता रहे हैं। वहीं गंगा से पत्थर निकाले जाने और उस पर राम लिखे होने की सूचना जैसे ही लोगों को मिली, तब उसके दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने लगे. लगातार श्रद्धालुओं का राजा घाट पर आना-जाना लगा है. श्रद्धालुओं का कहना है कि वह इस पत्थर राम लिखा है. वह इसका दर्शन कर अपने आप को धन्य मान रहे हैं. यह राम सेतु की ही शिला है. वजन करने पर बढ़ने लगता है पत्थर का भा...
Voice of world's largest Democracy. | Bharat prime Also Available on YouTube Facebook .