सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Lalu Prasad Yadav लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जेपी आंदोलन से निकले दो नेताओं के हाथ और बिहार का वर्तमान हालात पर अंजनी कुमार का विश्लेषण

    जेपी आंदोलन से निकले दो नेताओं के हाथ बिहार पिछले तीन दशक से अधिक से है और भ्रष्टाचार और शिक्षा के हालात जैसे हैं उसे आप बेहतर जानते हैं. 1990 में अचानक से कोटा -पॉलिटिक्स के तहत सामाजिक न्याय का एक बैनर इस पूरी पॉलिटिक्स पर जरूर लग गया,जिसने सामाजिक न्याय की भावना और उद्देश्यों को समझे बगैर कुल मिला कर एक जातिवादी उन्माद पैदा किया.   बिहार और जातिगत राजनीति यह सही था कि बिहार के सामाजिक -राजनीतिक जीवन में जातिवादी आग्रह कांग्रेसी राज से ही बने हुए हैं. कांग्रेसी राज में वर्चस्व ऊँची कही जाने वाली जातियों का था, 1990 के बाद वह वर्चस्व पिछड़े वर्ग की दो दबंग जातियों में सिमट कर रह गया. सबसे बड़ी बात यह हुई कि 1996 में इस पूरी राजनीति के अगुआ लालू प्रसाद को भ्रष्टाचार के अपराध में सीबीआई ने धर दबोचा और एक नाटकीय शैली में उन्हें 1997 में जेल जाना पड़ा. तब से आज तक वह जेल के चक्कर में पड़े हुए हैं. बाद के दिनों में उन पर भ्रष्टाचार के और भी आरोप लगे,जिसकी जांच चल रही है.    इन दिनों भी उसी सिलसिले में सीबीआई सक्रिय है. लालू प्रसाद और उनके लोगों के ठौर -ठिकानों...

अमित शाह के पहले लालू यादव का ही चर्चित बयान रहा कि... रवीश कुमार का ब्लॉग

रवीश कुमार एक ऐसे पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं जो सरकार से सख्त सवाल पूछते हैं। उनका मानना है कि सवाल सरकार से होती है, विपक्ष से नहीं। इस बार उन्होंने अमित शाह और उनकी पार्टी को लेकर जो बातें कही है आईए जानते हैं, भाजपा का राज और अमित शाह का विश्वास। कोई नेता इतने आत्मविश्वास से नहीं बोल सकता कि भाजपा का राज 30-40 साल रहेगा। सितंबर 2018 में अमित शाह ने कहा था कि बीजेपी पचास साल राज करेगी। 2024 तक दस साल हो ही गया। 2024 के बाद का पाँच साल मिला लें तो 15 साल हो जाता है। अमित शाह के पहले लालू यादव का ही चर्चित बयान रहा कि बीस साल राज करेंगे। बिहार और केंद्र मिलाकर इतना रहा भी।    अब इसके बाद भी हर चुनाव में लोग पूछते हैं कि क्या होगा तो इसका मतलब यही है कि उनके पास कोई और काम नहीं है। अगर इतनी बेरोज़गारी और महंगाई और ख़राब शिक्षा स्वास्थ्य के बाद भी कोई पचास साल राज करने का दावा करता हो और उसका क़रीब क़रीब आधा साबित कर देता हो तो फिर उनकी इस बात को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। मैं भी मानता हूँ, जितने भी बेरोज़गार हैं या अग्निवीर से नाराज़ हैं, उनका बड़ा हिस्सा बीजेपी को ह...

रेलवे भर्ती घोटाले को लेकर इस बड़े नेता पर CBI का छापा!

  रेलवे भर्ती घोटाला: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आज तड़के सुबह को भारतीय रेलवे में एक बड़े भर्ती घोटाले को लेकर सीबीआई ने 17 जगहों पर छापा मारा है। ये छापा भारत के पूर्व रेल मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के 17 अलग अलग जगहों पर पड़ा है।               Image source-google  CBI का यह रेड, रेलवे भर्ती घोटाले मामले में पटना, गोपालगंज समेत अन्य 17 जगहों पर आज सुबह 6 से रेड चल रही है।                Image source-google क्या है लालू प्रसाद यादव पर रेलवे भर्ती घोटाला का आरोप:  भारत के पूर्व रेल मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि वो रेल मंत्री रहते हुए नौकरी देने के बदले जमीन लिए और नौकरी बांटे थे।  लालू प्रसाद यादव कब थे रेल मंत्री: लालू प्रसाद यादव 2004 से 2009 तक केंद्र की यूपीए सरकार में रेल मंत्री रह चुके हैं। जब वे रेल मंत्री थे उस वक्त 15वीं लोक सभा में बिहार के सारण से सांसद थे।             Image source-google र...