सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

muzaffarpur लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Professor Lalan Kumar : वेतन लौटाने को लेकर चर्चा में आए सहायक प्रोफेसर डॉ ललन कुमार की कहानी वैसी नहीं है, जैसी खबरें मीडिया में चल रही है?

इन दिनों भीमराव आंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर द्वारा पढ़ाने के लिए बच्चे नहीं मिलने पर अपनी पूरी सैलरी यूनिवर्सिटी को लौटाने से जुड़ी खबर को सुर्खियो में है ।वैसे खबर यह है कि नीतीश्वर कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. ललन कुमार ने अपनी तीन साल की पूरी सैलरी 23 लाख 82 हजार 228 रुपए यूनिवर्सिटी को लौटा दी क्यों कि इस दौरान छात्र पढ़ने नहीं आ रहे थे। हालांकि बिहार में विरोध का यह तरीका नया है इसलिए इस विरोध को लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों मत सामने आ रहे है। अब इसमें एक नया कथित नया मोड़ आ गया है। इसमें दावा किया जा रहा है ...   चेक दिया 23 लाख का और खाते में केवल 970 रुपए एक भी छात्र को नहीं पढ़ा पाने का हवाला देकर वेतन के 23.82 लाख रुपए विवि को लौटा कर पूरे देश में सुर्खियां बटोरने वाले नीतीश्वर कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ ललन कुमार अब घिरते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस अकाउंट नंबर का चेक प्रोफेसर डॉ ललन कुमार विवि को दिया था, उसमें सिर्फ 970.95 रुपए ही है। ट्रांसफर कराने के लिए था स्टंट? अकाउंट में केवल 970.50 रुपए होने की बात सामने आने पर अब सवाल उठ रहे हैं कि...

बिहार में पुल, इंजन और तालाब के बाद एक और चोरी मुखिया एवम पंचायत सचिव ने पंचायत भवन को ही बेच दिया

बिहार में आए दिन कोई न कोई सरकारी चीजों की चोरी से जुड़ी हुई घटना सामने आते ही रहती है। कुछ दिनों पहले बिहार में पुल, ईंजन और तालाब चोरी कर ली गई थी।                            Image source-google  अब चोरी एक नया मामला सामने आया है जो की मुजफ्फरपुर जिला के औराई प्रखंड के औराई पंचायत का है जहां पर मुखिया और पंचायत सचिव मिलकर पंचायत भवन को ही बेच दिया है। बुलडोजर का इस्तेमाल से इस पंचायत भवन को तोड़कर इसके ईट और मलबा को बेचा गया है ऐसा यहां के लोगों द्वारा बताया गया है।                             Image source-google जब मुखिया से इसके बारे में पूछा गया तो मुखिया उमाशंकर गुप्ता का कहना हुआ कि पंचायत भवन जर्जर अवस्था में थी भवन में बैठने की जगह नहीं थी इसलिए इसे तोड़कर इसके जगह पर एक सामुदायिक भवन निर्माण कर पंचायत का कार्य शुरू किया जाएगा। मुखिया का कहना है कि बीडीओ समेत अन्य पदाधिकारियों की सहमती से भवन तोड़ा गया है।        ...