सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

sports लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

“7 सीरीज में 7 कप्तान होना ठीक नहीं…”, लगातार बदल रहे भारतीय टीम के कप्तानों पर 'दादा' ने तोड़ी चुप्पी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने पिछले 7 महीनों में भारतीय क्रिकेट टीम के 7 कप्तान बदलने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। बीसीसीआई चीफ ने कहा कि 7 अलग-अलग सीरीज के लिये 7 अलग कप्तान का चुना जाना खेल के लिये बिल्कुल भी सही नहीं है दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान कौन है? आजकल ये सवाल क्रिक्रेट प्रेमी के मन में असमंजस डाल दिया है; क्योंकि बड़े से बड़े क्रिक्रेट जानकार भी इसका जवाब देने में असमर्थ हैं कि अगले दौरे पर कौन टीम इंडिया का कप्तान होगा। जिसे लेकर हाल ही में मजाकिया लहजे में युजवेंद्र चहल ने भी कहा था कि जब सबको कप्तान बनाया जा रहा है तो मुझे भी कप्तानी मौका दिया जाना चाहिए। आपको यहां बता दें कि, साल 2022 की शुरुआत में जब से विराट कोहली ने T20 और टेस्ट में कप्तानी का पद छोड़ा है।   टीम इंडिया के कप्तान का पद एक म्यूजिकल चेयर की तरह दिख रहा है। रोहित शर्मा को कोहली के उत्तराधिकारी के रूप में नामित किया गया था, लेकिन ज्यादातर मौकों पर या तो वे चोटिल होते रहते हैं या फिर उन्हें आराम दिया जाता रहा है। आलम ये है कि साल 2022 के इन कुछ ...

सबको कप्तानी करने का मौका दिया जा रहा है, एक मौका मुझे भी देना चाहिए : यूज़वेंद्र चहल

इस समय भारतीय क्रिक्रेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है जहां पर उसे तीन टी-20 और तीन वनडे मुकाबले खेलने हैं और इस मुकाबलों में भारतीय टीम के युजवेंद्र चहल की एक बहुत बड़ी भूमिका भी रही है। आपको बताते चलें कि भारतीय टीम के लिए चहल ने अब तक 61 वनडे मैचों में 104 विकेट अपने नाम कर चुके हैं, जबकि इतने ही टी 20 मैचों में चहल ने 77 विकेट हासिल किए हैं।     इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान ने युजवेंद्र चहल के तारीफ़ में कहा है कि वो ‘इस समय का दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर’ है खासतौर पर टी-20 फॉर्मेट में। बता दें,सोनी स्पोर्ट्स में बातचीत के दौरान स्वान ने कहा कि, ‘युजवेंद्र चहल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक है। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में जबरदस्त गेंदबाजी की है। स्वान ने आगे कहा कि, ‘IPL में भी आप देख सकते हैं कि उन्होंने कई मुकाबलों में सिर्फ अपनी गेंदबाजी के दमपर टीम को जीत दिलाई है। स्वान ने चहल की तारीफ करते हुए आगे कहा कि, ‘मैं कभी भी आश्चर्यचकित नहीं होता जब वह अच्छी गेंदबाजी करते हैं।  जब से भारतीय क्रिक्रेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ बने हैं तब से उन्होंने...

ब्रॉड के बाद अब भारतीय गेंदबाज की हुई कुटाई, इंग्लिश बल्लेबाजों ने एक ओवर में बटोरे 31 रन, जाने कौन है वो खिलाड़ी...

Jaspreet bumrah ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में चल रहे 5वें टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टार गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की जमकर ठुकाई की। ब्रॉड के उस अपने एक ओवर में 35 रन लुटाए। बुमराह ने उनकी गेंदों पर आतिशी बल्लेबाजी की और 4 चौके और 2 छक्के जड़ दिए। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे बुमराह के बल्ले से 29 रन निकले , जबकि 6 रन एक्स्ट्रा के रूप में मिला। बुमराह की बल्लेबाजी और ब्रॉड के गेंदों की ठुकाई के बीच क्रिकेट जगत में छाई हुई है। हालांकि इसके बाद इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाज से ही बुमराह की ठुकाई का हिसाब बराबर किया। इंग्लिश बल्लेबाज पॉल वॉल्टर और डैन लॉरेंस ने मिलकर भारतीय मूल के गेंदबाज प्रेम सिसोदिया के ओवर में 31 रन बना दिए। दरअसल, T20 Blast 2022: इंग्लैंड के इन दिनों टी20 ब्लास्ट के मुकाबले खेले जा रहे हैं। भारतीय मूल के बाएं हाथ के स्पिनर प्रेम सिसोदिया (Prem Sisodiya) के एक ओवर में 5 छक्के लगे। इस कारण उनकी टीम को हार यह मैच हार भी गई।    भारतीय मूल के इस बाएं हाथ के स्पिनर के ओवर में इंग्लिश बल्लेबाजों ने 5 छक्के जड़ दिए। इस कारण उनकी टीम को ह...

England vs India : ब्रॉड के नाम दर्ज़ हुआ Test और T20 में सबसे महंगा ओवर डालने का शर्मनाक विश्व रिकॉर्ड | World Record | Shameful

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने  आज  एजबेस्टन में भारत के खिलाफ चल रहे पांचवें टेस्ट में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज किया है। टेस्ट मैच में 84वां ओवर कर रहे ब्रॉड ने इस ओवर में 35 रन दिए। ऐसा करके, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अब टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे अधिक रन देने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ब्रॉड जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी कर रहे थे और उनका 8 गेंदों का हुआ इस ओवर की शुरुआत इस तरह हुआ 4, वाईड 5, नो बॉल  6, 4, 4, 4, 6, 1  इस तरह से जसप्रीत बुमराह ने इस ओवर में कुल 35 रन बनाकर ब्रॉड के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कराया। वैसे ब्रॉड ने कुल 18 ओवर  इस मैच के पहली इनिंग्स में फेंके और 4.90 की इकॉनमी रेट से 89 रन दिए।  अब उनके पास टेस्ट और T20 दोनों में एक ओवर में सर्वाधिक रन देने का विश्व रिकॉर्ड है। डरबन में भारत के खिलाफ आईसीसी टी 20 विश्व कप 2007 में , ब्रॉड ने 36 रन दिए थे उस समय युवराज सिंह ने ब्रॉड के 6 गेंदों पर  छह छक्के लगाए थे।   बुमराह ने तोड़ा टेस्ट में ब्रायन लारा का यह रिकॉर्ड ( Bumrah broke this record of Brian Lara ...

कौन है रोमन वॉकर ? जिसने 5 भारतीय बल्लेबाज़ को आउट कर हो गए Viral | Who is Roman Walker?

                            Image source-twitter   कौन है रोमन वॉकर ? ( Who is Roman Walker? ): रोमन इसाक वॉकर एक वेल्श क्रिकेटर हैं, जो इंग्लैंड के लिए अलग अलग आयु वर्ग और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले हैं। उन्होंने 2019 रॉयल लंदन वन-डे कप में ग्लैमरगन के लिए 7 मई 2019 को लिस्ट ए में पदार्पण किया। लिस्ट ए में पदार्पण से पहले, उन्हें 2018 अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप के लिए इंग्लैंड की टीम में नामित किया गया था। उन्होंने 24 अगस्त 2019 को टी20 ब्लास्ट में ग्लैमरगन के लिए अपना ट्वेंटी20 डेब्यू किया। साल 2021 में उन्हें लीस्टरशर का हिस्सा बने। हालांकि ब्लास्ट में वह काफी महंगे साबित हो रहे थे और उन्होंने अभी तक अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू नहीं किया है।   क्यों चर्चे में बने रोमन वॉकर? (Why did Roman Walker become in the news?): 21 साल के रोमन वॉकर (Roman Walker) तब चर्चे में आ गए जब वो खेले जा रहे अभ्यास मैच में 5 भारतीय बल्लेबाज़ को आउट कर दिया। इस तेज गेंदबाज ने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों को भी पवि...