आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपने पर्सनल लाइफ यानी मम्मी-पापा बनने के पीरियड को भी एन्जॉय कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस की डिलीवरी से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी कर ली। जिसके बाद आलिया भट्ट ने जून के महीने में अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने अल्ट्रासाउंड की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दुनिया के साथ खुशखबरी साझा की। आलिया भट्ट इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। साथ ही वह अपने काम पर भी ध्यान दे रही हैं। अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद, आलिया एक निर्माता के रूप में अपनी पहली फिल्म ‘डार्लिंग्स’ के प्रचार में शामिल हुईं। इस फिल्म की रिलीज के बाद अब आलिया ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए आलिया और रणबीर पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे। शनिवार को ही आलिया-रणबीर ‘ब्रह्मास्त्र’ के दूसरे गाने देवा देवा के प्रीव्यू इवेंट में पहुंचे। जहां आलिया का बढ़ता बेबी बंप नजर आया। अब बॉलीवुड ...
Voice of world's largest Democracy. | Bharat prime Also Available on YouTube Facebook .