भारत में Sex Workers (वैश्यावृति) को मान्यता मिलना कितना सही-कितना गलत? | How right and wrong to get recognition of Sex Workers in India?
भारत में वेश्यावृति (Prostitution in India): हाल ही में एक फ़िल्म रिलीज़ हुई थी गंगू बाई जिसके अंत में फ़िल्म की नायिका उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री से वैश्यावृति (Sex Workers) को कानूनी मान्यता देने की बात कही थी; ये तो थी फिल्म की बात लेकिन हाल ही में देश की सर्वोच्च न्यायालय ने इसी तरह की चलती आ रही मांग को कानूनी मान्यता दे दी है। Photo- istock ( representational image) जी हां सुप्रीम कोर्ट ने वेश्यावृत्ति को पेशा माना है। यह पहली बार है जब देश के सर्वोच्च अदालत की ओर से वेश्यावृत्ति (Sex Workers) को लेकर इस तरह का आदेश दिया है। कोर्ट ने साफ कहा कि सहमति से इस को कार्य करने वाले सेक्स वर्करों और उसके ग्राहक के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई करने का कोई भी अधिकार नहीं है। 'वेश्यावृति (Sex Workers) गैरकानूनी नहीं' सुप्रीम कोर्ट का फैसला कितना सही कितना गलत आइए समझने का प्रयास करते हैं - जस्टिस एल नागेश्वर राव, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस एएस बोपन्ना की पीठ ने कहा, "वेश्यावृत्ति एक पेशा है और सेक्स वर्कर्स कानून के तहत सम्मान और...