कौन हैं चंद्रयान 3 को चांद पर भेजने वाले इसरो के एस सोमनाथ? इतने कॉलेजों से ले चुके हैं डिग्रियां...
इसरो ने चन्द्रमा के साउथ पोल पर विक्रम लैंडर उतारने के साथ ही नया इतिहास रच दिया है. जिसकी दुनियाभर में प्रशंसा हो रही है। किसी भी मिशन के सक्सेसफुल होने में उसके चीफ का रोल अहम होता है. इस समय इसरो के चीफ एस सोमनाथ हैं. जोकि स्पेस इंजीनियरिंग से जुड़े मामलों के एक्सपर्ट हैं. एस सोमनाथ को 57 वर्ष की उम्र में ISRO चीफ बनाया गया है. सोमनाथ का सफर बेहद ही दिलचस्प है। एस सोमनाथ का जन्म जुलाई 1963 में केरल के अलापुझा जिले में हुआ था. उनका पूरा नाम श्रीधर परिकर सोमनाथ है. उनकी शुरुआती पढ़ाई स्थानीय स्तर पर हुई है, उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए केरल के कोल्लम में स्थित टीकेएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया. यहां से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के दौरान वह टॉपर्स की लिस्ट में शामिल रहे. इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद उन्होंने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस बंगलुरु से पोस्ट ग्रेजुएशन किया. जहां उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया. यहां से उन्होंने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है। एस सोमनाथ का नहीं है कोई जोड़ वैज्ञानिक एस सोमनाथ...