बच्चे के नाम से खुलवाएं PPF Account, महज ₹10,000 जमा करने पर मैच्योरिटी पर मिलेंगे ₹32 लाख...जानें – कैसे?
Child PPF Account: सभी माता-पिता की इच्छा होती है कि उनके बच्चों का जीवन सुखी हो, अच्छी शिक्षा हो और शादी का तनाव न हो। अगर आप भी उन माता-पिता में से एक हैं, तो आप अपने बच्चे के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सही समय पर निवेश की योजना बना सकते हैं। इसके लिए उन योजनाओं पर नजर डालें जहां कम पैसा लगाकर लंबी अवधि में बड़ा पैसा कमाया जा सकता है। इस काम में पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) आपकी मदद कर सकता है। आपको अपने नाबालिग बच्चे के लिए सही समय पर एक पीपीएफ खाता खोलना होगा और एक निश्चित राशि जमा कराकर इसका लाभ ले सकते हैं। अगर आप हर महीने पैसे जमा करने की आदत डाल लेते हैं तो बच्चे के वयस्क होने पर बड़ी रकम जुटाई जा सकती है। बच्चे का PPF खाता कैसे खोलें और इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी आईए यहां आप जान लें। पीपीएफ की सबसे खास बात यह है कि इसमें उम्र की कोई पाबंदी नहीं है। Child PPF Account ऐसे खुलवाएं: आप इसका खाता खोल सकते हैं और जब चाहें निवेश करना शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आप किसी भी अधिकृत बैंक शाखा में जाएं और वहां फॉर्म 1 भरें। पहले इस फॉर्म का नाम फॉर्म ए था, लेकिन...