Manish Kashyap latest news : 'मैं चारा चोर का बेटा नहीं...', यूट्यूबर मनीष कश्यप पर फिर मामला दर्ज, 4 पुलिसकर्मी भी सस्पेंड
Manish Kashyap: मनीष कश्यप को 22 सितंबर को पेशी के लिए लाया गया था. इस दौरान मीडिया से बातचीत का एक वीडियो सामने आया था. उसी के आधार पर कार्रवाई हुई है. बिहार पुलिस ने न्यायिक हिरासत में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) को एक स्थानीय अदालत में पेशी के दौरान मीडिया से बात करने की अनुमति देने को लेकर एक सहायक अवर निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा ने मंगलवार (26 सितंबर) को मीडिया को इसके बारे में जानकारी दी. एसएसपी ने कहा कि इस संबंध में कश्यप के खिलाफ पटना के पीरबहोर थाने में मामला भी दर्ज किया गया है. एसएसपी ने कहा कि बेउर जेल अधीक्षक को मामले की सुनवाई के दौरान कश्यप को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश करने की व्यवस्था के लिए पत्र लिखा गया है। मीडिया से बातचीत करने की दी गई थी अनुमति एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि इन पुलिसकर्मियों के निलंबन का निर्णय उन वीडियो की जांच के बाद लिया गया जिसमें मनीष कश्यप को 22 सितंबर को अदालत में पेश किए जाने के दौरान मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत...