पत्रकार रवीश कुमार की मां का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार ,आज पैतृक गांव लाया जाएगा अंतिम संस्कार के लिए
रवीश कुमार इन दिनों विदेश में हैं। मां के निधन का समाचार सुनकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है। रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित पत्रकार रवीश कुमार की मां यशोदा पाण्डेय का मंगलवार को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। रवीश कुमार की मां के निधन का समाचार फैलते ही तमाम लोग उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी एक ट्वीट कर रवीश कुमार की मां के निधन पर शोक जताया है। अपने ट्वीट में नीतीश कुमार ने लिखा है, ‘वरिष्ठ पत्रकार श्री रवीश कुमार जी की माता जी यशोदा पाण्डेय जी का निधन दुःखद। वे एक सामाजिक और धर्मपरायण महिला थीं। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है। बता दें कि मूल रूप से मोतिहारी के जितवारपुर गांव के (बिहार) के रहने वाले रवीश कुमार इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। कल ही उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो डाली थी, जिसमें बताया था कि वह बेल्जियम की राजधानी ब्रसल्स में हैं। वहीं, मां के निधन का समाचार सुनने के बाद रवीश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है -" माँ...