आज कल का माहौल ऐसा है कि इस ख़बर को देखते ही धक से कर गया। सेना का एक जवान कांवड़ लेकर आ रहा था, उसे कांवड़ियों ने ही पीट कर मार डाला है। एक कांवडि़ए की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक सेना की जाट रेजीमेंट में तैनात था और छुट्टी पर साथियों के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार आया हुआ था। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जिले के सिसौली गांव निवासी कार्तिक 25 वर्ष पुत्र योगेंद्र सेना की जाट रेजीमेंट में गुजरात में तैनात था। वह सावन में छुट्टी लेकर घर आया था और अपने मित्र ओमेंद्र पुत्र पवन सिंह के साथ बाइक पर कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार आया था। मंगलवार को दोनों मित्र वापस लौट रहे थे। बताया गया कि हाईवे पर नगला इमरती गांव के मोड़ पर बने फ्लाईओवर पर हरियाणा के कुछ कांवडिय़ों ने उनकी बाइक के सामने अपनी बाइक फंसा दी। जागरण की ख़बर के अनुसार दो दिन पहले मराठा लाइट इंफैंट्री के कार्तिक छुट्टी लेकर आए थे। भाई और दोस्तों के साथ बाइक से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। हरियाणा के कांवड़ यात्रियों ने उनकी बाइक के आगे अपने वाहन खड़े कर दिए।कार्तिक ने विरोध किया तो हरियाणा के कांवड़ यात्रियों ने इतना मारा...
Voice of world's largest Democracy. | Bharat prime Also Available on YouTube Facebook .