Bharat Prime | Success Story: कहते हैं कि मुश्किल हालात इंसान को तोड़ भी सकते हैं और उसे जिंदगी में कुछ बड़ा करने की वजह भी दे सकते हैं। टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले मनोज सारू की कहानी भी संघर्ष, मेहनत और जुनून की ऐसी ही मिसाल है। कभी उनके पास बीटेक की करीब 1 लाख रुपये की फीस भरने तक के पैसे नहीं थे, लेकिन आज वह YouTube की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं। कॉलेज की फीस के लिए नहीं थे पैसे मनोज सारू का परिवार आर्थिक रूप से मजबूत नहीं था। वह किराए के घर में रहते थे। पढ़ाई में उनकी रुचि थी और खासकर कंप्यूटर व टेक्नोलॉजी की दुनिया उन्हें शुरू से आकर्षित करती थी। बीटेक में दाखिले के लिए करीब 1 लाख रुपये की जरूरत थी। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि इतनी बड़ी रकम का इंतजाम आसानी से हो सके। पैसे नहीं जुट पाने के कारण उनका कॉलेज में दाखिला नहीं हो सका और उनकी पढ़ाई में करीब एक साल का गैप आ गया। दाखिला नहीं मिला तो तीन दिन तक रोए कॉलेज में दाखिला नहीं मिल पाने का झटका मनोज के लिए आसान नहीं था। उनके मुताबिक, वह करीब तीन दिनों तक लगातार रोते रहे। लेकिन इसके...
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जगतसिंहपुर बांध के पास की घटना पुलिस और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मामला जगतसिंहपुर गांव के बांध/बाइपास रोड से जुड़ा है। Video 15 दिन पहले का बताया जा रहा है जबकि वायरल 23 सितंबर को हुआ है जिसमें एक लड़की अपने एक साथी के साथ वहां पहुंची थी। आरोप है कि कुछ युवकों ने दोनों को घेर लिया। युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट के बाद वह वहां से चला गया, जिसके बाद लड़की के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने शुरू की कार्रवाई समस्तीपुर पुलिस को सोशल मीडिया पेट्रोलिंग के दौरान वीडियो की जानकारी मिली। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के अनुसार, पुलिस ने वीडियो की जांच कर घटनास्थल और आरोपियों की पहचान की। इसके बा...