देश का अनोखा रेलवे स्टेशन, चंदा लेकर यात्री टिकट लेते हैं पर सफर नहीं करते, वजह जान हर कोई है हैरान!
यूपी के प्रयागराज के पास दयालपुर रेलवे स्टेशन पर लोग टिकट जरूर खरीदते हैं लेकिन सफर नहीं करते हैं. हालांकि, ऐसा यहां के लोग मजबूरी में करते हैं. आइये जानते हैं इससे जुड़ी दिलचस्प फैक्ट्स Railway Awareness: रेल में बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है लेकिन देश में एक स्टेशन ऐसा है जहां मुसाफिर टिकट लेकर भी यात्रा नहीं करते हैं. थोड़ी देर के लिए आप सोचेंगे ये क्या माजरा है? लेकिन यह सच है देश में एक रेलवे स्टेशन ऐसा जहां लोग रोज टिकट लेते हैं पर सफर नहीं करते हैं. इसके पीछे लोगों की एक बड़ी मजबूरी है. यह रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश के एक छोटे-से गांव में है. खास बात है कि इसका निर्माण देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के कहने पर तत्कालीन रेल मंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने कराया था. हालांकि, अब आप सोच रहे होंगे कि ये सब तो ठीक है लेकिन, यह तो पता चले कि यहां पर लोग टिकट लेकर भी सफर क्यों नहीं करते हैं? तो आइये आपको बताते हैं इसके पीछे की दिलचस्प वजह… इस अनोखे स्टेशन का नाम और पताउत्तर प्रदेश में स्थित इस रेलवे स्टेशन का नाम दयालपुर है. चूंकि इसके ...