“7 सीरीज में 7 कप्तान होना ठीक नहीं…”, लगातार बदल रहे भारतीय टीम के कप्तानों पर 'दादा' ने तोड़ी चुप्पी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने पिछले 7 महीनों में भारतीय क्रिकेट टीम के 7 कप्तान बदलने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। बीसीसीआई चीफ ने कहा कि 7 अलग-अलग सीरीज के लिये 7 अलग कप्तान का चुना जाना खेल के लिये बिल्कुल भी सही नहीं है दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान कौन है? आजकल ये सवाल क्रिक्रेट प्रेमी के मन में असमंजस डाल दिया है; क्योंकि बड़े से बड़े क्रिक्रेट जानकार भी इसका जवाब देने में असमर्थ हैं कि अगले दौरे पर कौन टीम इंडिया का कप्तान होगा। जिसे लेकर हाल ही में मजाकिया लहजे में युजवेंद्र चहल ने भी कहा था कि जब सबको कप्तान बनाया जा रहा है तो मुझे भी कप्तानी मौका दिया जाना चाहिए। आपको यहां बता दें कि, साल 2022 की शुरुआत में जब से विराट कोहली ने T20 और टेस्ट में कप्तानी का पद छोड़ा है। टीम इंडिया के कप्तान का पद एक म्यूजिकल चेयर की तरह दिख रहा है। रोहित शर्मा को कोहली के उत्तराधिकारी के रूप में नामित किया गया था, लेकिन ज्यादातर मौकों पर या तो वे चोटिल होते रहते हैं या फिर उन्हें आराम दिया जाता रहा है। आलम ये है कि साल 2022 के इन कुछ ...