सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

world लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिहार में मिला मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मरीज, बीमार के घर पहुंची डॉक्टरों की टीम, अलर्ट पर विभाग

           Image source-google   मंकीपॉक्स को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हेल्थ इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है। भारत में इसका केस पहले केरल ,दिल्ली और तेलंगाना के बाद बिहार में भी इसके मामले देखने को मिले हैं।               बिहार में भी मंकीपॉक्स (monkeypox ) संक्रमण ने दस्तक दे दिया है। पटना में इस संक्रमण से पीड़ित एक संदिग्ध महिला मरीज की पहचान हुई है। पीड़ित महिला पटना सिटी के गुरहट्टा इलाके की रहनेवाली है. मंकीपॉक्स के इस पहले संदिग्ध मामले के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. हालांकि विभाग इसे अब तक संदिग्ध मान रहा है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि महिला में मंकीपॉक्स के सभी लक्षण मिले हैं। वैसे पीएमसीएच की टीम सैम्पल इक्टठा करने के लिए गुरहट्टा स्थित महिला के आवास पर पहुंच गयी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। भारत में मंकीपॉक्स के अब तक 4 मरीज सामने आये हैं। दिल्ली में एक और केरल में तीन मंकीपॉक्स के मरीज मिले हैं।             बिहार के स्...

Elon Musk: एलन मस्क ने Twitter डील कैंसिल करने की घोषणा , इसके पीछे के कारण जान माथा पकड़ लेंगे, मुकदमा करेगी सोशल मीडिया कंपनी

Elon Musk Latest News: दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्‍क अब Twitter नहीं खरीदेंगे ( Elon Musk Cancel Twitter Deal )। एलन मस्क ने इसकी घोषणा की कि वह ट्विटर को खरीदने के लिए 44 बिलियन डॉलर की अपनी पेशकश से पीछे हट रहे हैं, क्योंकि मैंने कंपनी से नकली अकाउंट्स की संख्या के बारे में जानकारी मांगी थी, जिसके बारे में पर्याप्त जानकारी देने में कम्पनी विफल रही है। वहीं जब ट्विटर को यह बात बताई गई तो मानो ट्वीटर इसके लिए पहले से तैयार बैठी थी, और कम्पनी ने बिना देरी किए तुरंत यह कहते हुए प्रत‍िक्र‍िया दी क‍ि वह इस सौदे को बनाए रखने के लिए Elon Musk पर मुकदमा करेगा, ताकि उन्हें डील के शर्तों पर सोशल मीडिया कंपनी खरीदने के लिए तैयार किया जा सके।   Twitter का reply ट्विटर के बोर्ड अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने आज कहा, 'ट्विटर बोर्ड मस्क के साथ सहमत कीमत और शर्तों पर लेनदेन को बंद करने के लिए प्रतिबद्ध है और विलय समझौते को लागू करने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहा है। हमें विश्वास है कि हम डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी में जीत हासिल करेंगे।' मस्क ने शनिवार को पहले ट्विटर को मस्क की ...

भूकंप: इस देश में भूकंप से मरने वाले लोगों की संख्या 1000 से ज़्यादा, देखें तस्वीरें | Earthquake | Death | In this Country

भूकंप के झटकों से भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान (Afghanistan)और पाकिस्तान (Pakistan) में धरती हिल गई थी। अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में आए शक्तिशाली भूकंप में सुबह में मरने वालों की संख्या 1000 बताई जा रही है। इस भूकंप में 1500 लोगों के घायल होने की ख़बर है और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।           Image source-google  यह दावा आपदा प्रबंधन विभाग के डिप्टी मिनिस्टर मौलवी शरफुद्दीन ने किया है। इससे पहले 255 लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही थी। भूकंप पक्तिका (Paktika) और खोस्त (Khost) प्रांत में आया था।   खबर के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टल पैमाने पर 6.1 मापी गई है।  ‘बख्तर’ समाचार एजेंसी ने एक अन्य खबर में बताया कि बचाव कर्मी हेलीकॉप्टर से मौके पर पहुंच रहे हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया है कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोस्त शहर से करीब 44 किलोमीटर दूर था और 51 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप की अधिकमत तीव्रता अबतक तय नहीं हो पाई है हालांकि रिएक्टर स्केल पर 7.0 या उससे अधिक की तीव्रता वाले भूकंप को सामान्य से ख...

इस देश में भूकंप से 255 लोगों की हो गई मौत | 255 people died due to earthquake in this country

                    Image source-google   भूकंप के झटकों से भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान (Afghanistan)और पाकिस्तान (Pakistan) में धरती हिल गई है। अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में आए शक्तिशाली भूकंप में सुबह में मरने वालों की संख्या 155 बताई जा रही थी। देश की सरकारी समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी;लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में सुबह-सुबह आए भूकंप में वहां 255 से अधिक लोगों की मौत हो गई व सैंकड़ों लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है।   खबर के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टल पैमाने पर 6.1 मापी गई है। ‘बख्तर’ समाचार एजेंसी ने एक अन्य खबर में बताया कि बचाव कर्मी हेलीकॉप्टर से मौके पर पहुंच रहे हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया है कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोस्त शहर से करीब 44 किलोमीटर दूर था और 51 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप की अधिकमत तीव्रता अबतक तय नहीं हो पाई है हालांकि रिएक्टर स्केल पर 7.0 या उससे अधिक की तीव्रता वाले भूकंप को सामान्य से खतरनाक माना जाता है। अफगानिस्तान में आया भूकंप इससे कुछ ...