सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मनोज सारू की सफलता की कहानी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कॉलेज की फीस के पैसे नहीं थे, 3 दिन रोए… फिर 17 घंटे मेहनत कर YouTube से बदली जिंदगी, 25 की उम्र में करोड़पति बने मनोज सारू

Bharat Prime | Success Story: कहते हैं कि मुश्किल हालात इंसान को तोड़ भी सकते हैं और उसे जिंदगी में कुछ बड़ा करने की वजह भी दे सकते हैं। टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले मनोज सारू की कहानी भी संघर्ष, मेहनत और जुनून की ऐसी ही मिसाल है। कभी उनके पास बीटेक की करीब 1 लाख रुपये की फीस भरने तक के पैसे नहीं थे, लेकिन आज वह YouTube की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं। कॉलेज की फीस के लिए नहीं थे पैसे मनोज सारू का परिवार आर्थिक रूप से मजबूत नहीं था। वह किराए के घर में रहते थे। पढ़ाई में उनकी रुचि थी और खासकर कंप्यूटर व टेक्नोलॉजी की दुनिया उन्हें शुरू से आकर्षित करती थी। बीटेक में दाखिले के लिए करीब 1 लाख रुपये की जरूरत थी। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि इतनी बड़ी रकम का इंतजाम आसानी से हो सके। पैसे नहीं जुट पाने के कारण उनका कॉलेज में दाखिला नहीं हो सका और उनकी पढ़ाई में करीब एक साल का गैप आ गया। दाखिला नहीं मिला तो तीन दिन तक रोए कॉलेज में दाखिला नहीं मिल पाने का झटका मनोज के लिए आसान नहीं था। उनके मुताबिक, वह करीब तीन दिनों तक लगातार रोते रहे। लेकिन इसके...