सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Mohiuddin Nagar लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

समस्तीपुर: मोहिउद्दीन नगर में युवक को खदेड़कर अपराधियों ने मारी गोली, मौत परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

  समस्तीपुर जिले में बेखौफ अपराधियों लगातर हत्या थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र का है जहां अपराधियों ने युवक पवन कुमार सिंह की गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी। मां ने बताया है कि अपराधियों ने बीते रात युवक को खदेड़ कर गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना रात लगभग 9-10 रात की है।    युवक मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के धर्मपुर का रहने वाला है। बताते चलें कि समस्तीपुर जिले में लगातार अपराधियों का इस तरह का हत्या जारी है। आए दिन कहीं न कहीं गोलीबारी, हत्या व लूटपाट की खबर आते ही रहती है, जिस पर अंकुश लगा पाने में सफल नहीं हो पा रहा है।

बिहार के समस्तीपुर के एक हेडमास्टर का कमाल : एचएम मेघन सहनी दिल्ली में होंगे सम्मानित…

  जहां आए दिन बिहार के सरकारी स्कूल अपने नाकामी और बदनामी को लेकर चर्चा में बनी रहती है वहीं बिहार के  समस्तीपुर जिला के मोहीउद्दीन नगर प्रखण्ड के एक हेडमास्टर साहब ने ऐसा कर दिया है कि उनको समानित करने के पर टेड-एक्स (TED-X) जैसी संस्था खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है।                Image credit -social media   बिहार के समस्तीपुर जिला के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिवैसिंहपुर के एचएम मेघन सहनी देश व विदेश के शिक्षा प्रतिनिधियो के बीच 2 सितंबर को अपना स्पीच देंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले वे बिहार के एकलौता प्रतिनिधि होंगे।    दिल्ली के कनाट प्लेस स्थित टेडेक्स अशोका रोड के सभा कक्ष में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिवैसिंहपुर के एचएम मेघन सहनी देशी -विदेशी शिक्षा प्रतिनिधियों के समक्ष अपना वक्तव्य देंगे।  टेडेक्स (TED-X) द्वारा आयोजित केंद्रीय कार्यक्रम टेडेक्स द्वारा आयोजित केंद्रीय कार्यक्रम में देश-विदेश के शिक्षा से जुड़े प्रतिनिधियों व पदाधिकारी भी भाग लेंगे। जहां उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। टेड एक्स (T...

Bihar के Government स्कूल के हेड मास्टर साहब को देख आपकी आंखें फट जाएगी!

समस्तीपुर । मोहिउद्दीननगर व पटोरी प्रखंड की सीमा पर अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिवैसिंहपुर। यहां शिक्षा में नित नए-नए प्रयोग हो रहे हैं। इस बार एक और अभिनव प्रयोग किया गया है। इस बार शिक्षा उड़ान का निर्माण कराया गया है। इसके बाद यहां के बच्चे हवाई जहाजनुमा शिक्षा उड़ान में बैठकर शैक्षणिक सागर में गोते लगाएंगे। इस नए प्रयोग के सूत्रधार कोई और नहीं बल्कि स्वयं विद्यालय के प्रधानाध्यापक मेघन सहनी हैं। उनके इस सफल प्रयास की चर्चा बिहार के सभी जिलों में है। इसी पंचायत के मध्य विद्यालय नंदनी में बनी शिक्षा एक्सप्रेस से प्रेरित होकर अब शिक्षा उड़ान की कल्पना की और इसे धरातल पर उतार दिया है।