सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

richest person लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Elon Musk से छिना दुनिया के सबसे अमीर शख्स का ताज, इस बेहद लोकप्रिय कंपनी का फाउंडर बना नंबर वन

 Richest person in the world Jeff Bezos : जेफ बेजोस 200 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वैसे ये अंतर 2 अरब डॉलर का ही है। एलन मस्क 198 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर हैं.   टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स के मालिक एलन मस्क से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज छिन गया है। टेस्ला के शेयर में गिरावट के चलते मस्क की नेटवर्थ में गिरावट आई है। उनकी जगह अब अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने ले ली है। मंगलवार सुबह अपडेट हुई ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, जेफ बेजोस 200 अरब डॉलर की नेटवर्थ (Jeff Bezos net worth) के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। जबकि एलन मस्क 198 अरब डॉलर की नेटवर्थ (Elon Musk net worth) के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में तीसरा स्थान बर्नार्ड अरनॉल्ट का है। इनकी नेटवर्थ 197 अरब डॉलर हैं। इस तरह दुनिया के टॉप-3 अरबपतियों की नेटवर्थ में बेहद मामूली अंतर ही है। दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग हैं। उनकी दौलत 179 अरब डॉलर है। पांचवां स्थान बिल गेट्स का है। उन...