सूचना क्रांति के आधुनिक समय में आखिर कैसे कोई इंटरनेट के बिना रह सकता है। शहर ही नहीं बल्कि गांव के लोग, जिनमें युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, वे भी आज इंटरनेट के माध्यम से दुनिया के दूर दराज क्षेत्रों से इस तरह जुड़ चुके हैं। वे एक पल भी इसके बिना नहीं रह सकते। कामकाज का मामला हो या पढ़ाई लिखाई का। Covid-19 जैसे दौर में भी इन्टरनेट पढ़ाई के अलावा अन्य कामों के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा 2021 एक रिपोर्ट की बात करें तो दस में से आठ से अधिक अमेरिकियों को डिजिटल उपकरणों से समाचार मिलते हैं। इण्डिया में इस तरह के डाटा उपल्ब्ध नहीं है फिर भी एक बड़ा वर्ग इसका इस्तेमाल तो करता ही है। फिर आस-पास या विश्व भर में घट रही घटनाओं के बारे में जानकारी से पल-पल अवगत रहने की बात हो, सभी के लिए इंटरनेट आज बेहद अहम तकनीक बन गई है। इंटरनेट ने पूरी दुनिया की जानकारी को समेट कर कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल के जरिए एक स्थान पर ला दिया है। मतलब यह कि दुनिया के किसी एक स्थान पर बैठा शख्स इंटरनेट के माध्यम से हर तरह की जानकारी हासिल कर सकता है। इतना ही नहीं इसने दफ्त...
Voice of world's largest Democracy. | Bharat prime Also Available on YouTube Facebook .