बिहार के हाजीपुर में एक पेट्रोल पंप की एक तस्वीर है। तस्वीर देर रात पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। तस्वीर में साफ तौर से देखा जा सकता है कि देर रात सुनसान पेट्रोल पंप पर एक काले रंग की लक्जरी गाड़ी पहुंचती है। पेट्रोल पंप पर मौजूद नोजल मैन बड़े आराम से गाड़ी की टंकी फूल कर देता है, लेकिन ये क्या टंकी फुल होते ही गाड़ी वाला पेट्रोल पंप से भाग निकलता है। परेशान नोजल मैन कार के पीछे जाता है, लेकिन रात का फायदा उठाकर शातिर पेट्रोल चोर भाग निकलता है। ये इस तरह का पहला मामला नहीं था बल्की शातिर लगातार हाजीपुर के आस पास के अलग-अलग पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवा कर बिना पैसे दिए चकमा देकर फरार हो जाया करता था। पंप मालिकों ने मामले की शिकायत जिले की पुलिस से की। शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू हुई और पुलिस पेट्रोल पम्पों पर लगे CCTV कैमरों से कार की पहचान करने में जुट गई। पुलिस ने जांच शुरू की तो जल्द ही पेट्रोल चोर पुलिस की पकड़ में आ गया। पकड़ा गया चोर गरीब नहीं था बल्की ऐसा चोर एक अमीर घराने क...
Voice of world's largest Democracy. | Bharat prime Also Available on YouTube Facebook .