राष्ट्रीय शोक के दौरान क्या सार्वजनिक छुट्टी होती है? इस दौरान क्या कुछ बदल जाता है? जानिए इससे जुड़े नियम!
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) को भरी सभा में एक व्यक्ति ने Shinzo Abe को गोली मार कर हत्या कर दी । जिसे लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री Shinjo Abe का निधन हो गया है। 10 जून को होने वाले चुनाव के प्रचार के लिए वो जापान के शहर नारा में थे। यहां एक भाषण देते हुए उन्हें गोली मार दी गई थी। आबे 67 साल के थेे। वो जापान के सबसे लंबे समय तक पद पर रहे प्रधानमंत्री थे। कल पीएम नरेंद्र मोदी भारत में भी कल एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। ऐसे में आज हम जानेंगे कि देश में कब राष्ट्रीय शोक घोषित किया जाता है और इस घोषणा के बाद देश में क्या-क्या बदल जाता है? क्या सार्वजिक छुट्टी की घोषणा होती है? आईए जानते हैं राष्ट्रीय और राजकीय शोक से जुड़ा नियम क्या है? राष्ट्रीय शोक घोषित करने का नियम पहले सीमित लोगों के लिए ही था। पहले देश में केवल प्रधानमन्त्री और राष्ट्रपति रह चुके लोगों के निधन पर ही राजकीय या राष्ट्रीय शोक की घोषणा की जाती थी। समय के साथ-साथ इस नियम में बदलाव होते रहे हैं। पहले जो नियम...