आधार का सच | यह कितना सुरक्षित है? और आपको अभी क्या करना है! The Aadhar truth | How safe is it? & what you need to do Now!
आधार (UIDAI): आधार के मिस यूज को लेकर काफी समय से विवाद चल रही है। सरकार का पक्ष इसके दुरुपयोग होने की सम्भावना को अभी तक इनकार करते आई है, लेकिन पिछले दिनों 27 मई 2022 को पीआईबी की वेबसाईट पर सरकार द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज़ में कहीं न कहीं सरकार भी आधार के दुरुपयोग होने की बात को स्वीकार करते हुए नज़र आईं है, क्योंकि सरकार द्वारा ज़ारी प्रेस रिलीज़ में जो बात कही गई है वो। लोगों की दिल को दहलाने वाली बात है। Image source-google सरकार द्वारा ज़ारी नोटिस में लिखा था कि ' आप अपने आधार के फोटो कॉपी को ऐसे ही शेयर नहीं कीजिए उसका दुरुपयोग हो सकता है। सिर्फ उन संगठनों के साथ शेयर कीजिए जो सरकार के साथ जुड़ा हुआ है।' अब क्या था जैसे ही ये खबर आम लोगों तक पहुंचनी शुरू हुई। लोगों को लगा कि ये क्या हम से आज तक होटल से लेकर हर जगह आधार कार्ड के फोटो कॉपी मांगी ही जाती है और उसके बिना आपके मिलने वाली सुविधा से वंचित रखा जाता है। और अब सरकार कह रही है कि आधार के फोटो कॉपी नहीं देनी चाहिए। इतना ही नहीं इस नोटिस में ये भी लिखा हुआ था कि ...