सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

kk pathak लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

'तीन दिन लगातार नहीं आते हैं तो स्कूल से नाम काट दीजिए', केके पाठक के सख्त आदेश के बाद मचा हड़कंप, पूरी ख़बर भारत प्राइम

  बिहार में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए केके पाठक लगातार स्कूलों का दौरा कर रहे हैं। अपने चेंबर से बाहर निकलकर कभी सीमांचल और कभी उत्तर बिहार के स्कूलों में पहुंच जा रहे हैं। उनके निरीक्षण की वजह से जहां स्कूलों की स्थिति सुधरी है। वहीं उनके सख्त आदेश के बाद छात्र भी स्कूल आने लगे हैं। ताजा मामला पूर्णिया का है, जहां उन्होंने निरीक्षण के दौरान कड़े आदेश जारी किए हैं।   प्रिंसिपल साहब ध्यान से सुन लीजिए। कोई भी छात्र तीन दिन लगातार अनुपस्थित रहता है। उसका नाम काट दीजिए। उपरोक्त आदेश केके पाठक ने पूर्णिया के स्कूल का निरीक्षण करते वक्त शिक्षा अधिकारियों को दी है। सीमांचल के दौरे पर पहुंचे केके पाठक ने पूर्णिया के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। केके पाठक इस दौरान राजा पृथ्वी चंद उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्यालय पहुंचते ही क्लास रूम और लैब के अलावा शौचालय का निरीक्षण किया। बच्चों से बातचीत की। उनकी तकलीफ को ध्यान से सुना। उसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी किए।   केके पाठक के सख्त आदेश केके पाठक ने इस दौरान स्कूल में होने वा...

बिहार में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कोचिंग क्लास चलाने पर लगी बैन, के के पाठक

 बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की ओर से कोचिंग संस्थाओं के लिए जिलों के पदाधिकारियों को नया फरमान जारी किया गया है. इसके तहत अब कोचिंग के संचालन में भी समय को लेकर कई पाबंदी लगायी गयी है. प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों को पत्र लिख कर कहा गया है कि सुबह नौ से शाम चार बजे तक कोचिंग संस्थानों को कक्षाएं संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाये.   कोचिंग संस्थानों से कहा गया है कि इस अवधि के पहले या बाद वे कक्षाएं चलाने को स्वतंत्र हैं. अपने यहां सरकारी या गैर सरकारी स्कूलों के शिक्षकों व कर्मी को टीचिंग फैकेल्टी में न रखें. संचालन मंडल में यदि किसी कार्यरत सरकारी कर्मी या पदाधिकारी को रखा गया है, तो उसकी सूचना वे डीएम को अवश्य दें.   3 चरणों में अभियान चलाने का निर्देश: जिला अधिकारियों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि कोचिंग संस्थानों पर यह नियम 31 अगस्त, 2023 के बाद से सख्ती से लागू किये जायेंगे. इसके लिए सभी डीएम को अगस्त में तीन चरणों में अभियान चलाने का निर्देश जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि कोचिंग इंस्टीट्यूट एक्ट 2020 को कारगर बनाये जाने की ...