Zee न्यूज़ के शो DNA में राहुल गांधी का बयान उदयपुर की घटना से जोड़ कर ग़लत संदर्भ में चलाया गया था। शनिवार को Zee न्यूज़ के शो DNA के नए एंकर रोहित रंजन ने इस गलती के लिए माफी मांग ली है। जी न्यूज डीएनए के एंकर ने माफीनामे में क्या कहा? उन्होंने एक विडियो क्लिप साझा करते हुए कहा कि, ‘कल हमारे शो DNA में राहुल गांधी का बयान उदयपुर की घटना से जोड़ कर ग़लत संदर्भ में चल गया था, ये एक मानवीय भूल थी जिसके लिए हमारी टीम क्षमाप्रार्थी हैं, हम इसके लिए खेद जताते हैं।’ गौरतलब है कि Zee न्यूज़ के शो DNA को सुधीर चौधरी होस्ट करते थे। लेकिन सुधीर चौधरी ने Zee न्यूज़ से इस्तीफा दे दिया है। आए दिन भारतीय मिडिया ऐसा काम करते रहती है, हाल ही में KBC के प्रोमो में भी मीडिया को लेकर मज़ाक उड़ाया गया था, प्रोमो में ₹2000 रूपये के नोट पर चिप लगे होने वाली खबर पर मज़ाक उड़ाया गया था। जिससे लगातार इनकी विश्वसनीयता और रैंकिंग गिरती जा रही है। TV न्यूज चैनल को लेकर हर कोई ये कहता है कि न्यूज चैनल ने भारत की साख और रैंकिंग पर दाग़ लगाया है। हाल ही में जारी ...