सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Uttar Pradesh लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Ramayan के राम-लक्ष्मण को तो आ गया अयोध्या राम मंदिर से आमंत्रण लेकिन जामवंत को है इंतजार, क्या आप जानते हैं किस कलाकार ने निभाया था ये किरदार?

 जून 1985 में शुरू हुए धारावाहिक रामायण के प्रमुख पात्र श्रीराम यानि अरुण गोविल, लक्ष्मण बने सुनील लहरी को अयोध्या से श्रीराम मंदिर उद्घाटन अवसर पर उपस्थित रहने का निमंत्रण मिल चुका है। इस सीरियल के राम दल के बुद्धिमान व बलशाली माने जाने वाले पात्र जामवंत यानि भदोही के हरिहरपुर निवासी राजशेखर उपाध्याय को भी अयोध्या के आमंत्रण की प्रतीक्षा है। उन्होंने कहा कि श्रीराम का बुलावा आ जाए तो उनका जीवन धन्य हो जाए। 27 साल के थे जब निभाया यह रोल अब 68 के हो गएराजशेखर बताते हैं कि जामवंत की भूमिका निभाने के दौरान उनकी उम्र 27 साल की थी। उस दौरान मजबूत शरीर, बुलंद आवाज थी। अब वह 68 साल के हो गए हैं। कहा कि उनका रोल उत्तर रामायण के बाद समाप्त हुआ था। वैसे वह तमाम सीरियल, फिल्म में काम कर चुके हैं। अब स्वास्तिक प्रोडेक्शन भी पुनः रामायण बना रहा है। इसमें भी अभिनय रहेगा। रामानंद सागर की रामायण में जामवंत का किरदार एक्टर राजशेखर उपाध्याय ने निभाया था. उन्होंने उस किरदार में अपनी बुलंद आवाज से जान फूंक दी थी. ऐसा बताया जाता है कि राजशेखर उपाध्याय ने रामायण में श्रीधर का किरदार भी अदा किया था. लेकि...

बदल गई क़िस्मत: पिता लगाते थे हलीम का ठेला, काबिल निकला जूठी प्लेटें धोने वाला बेटा, बना जज

 कहते हैं किस्मत कभी एक-सा नहीं रहता. जज की परीक्षा पास करने वाले कासिम और उनके परिवार का वक्त भी बदलने वाला है. कभी ठेले में जूठे बर्तन धोने वाला लड़का एक दिन जज बनकर लोगों को इंसाफ पाने में मदद करेगा, ऐसा किसने सोचा होगा भला, आइए जानते हैं कासिम की कहानी...   यहां वो कहावत चरितार्थ करती है कि... कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों...ये पंक्ति यूपी के संभल से पीसीएस जे में बाजी मारकर 135 वी रैंक हासिल करने वाले 29 वर्षीय कासिम पर सटीक बैठती है. कासिम अब से कुछ साल पहले तक खुद ठेला लगाकर हलीम बचने का काम करते थे. शुरुआती शिक्षा के दौरान उनका बचपन पिता के ठेले पर ही गंदी प्लेटे धोने में बीता है. लेकिन कुछ सालो में ही वक्त ऐसा बदला कि तमाम सघर्षो का बचपन बीतने के साथ ही कासिम ने अपने परिवार और संभल का नाम रोशन कर दिखाया है.  ठेला लगाकर अपने परिवार की गुजर बसर में साथ निभाने वाले कासिम ने अपनी मां से मोटिवेट होकर हौसलों की उड़ान भरते हुए अब मंजिल पा ली है. संभल के नखासा थाना इलाके के रुकनुद्दीन सराय निवासी 29 वर्षीय मोहम्मद कासिम...

देश का अनोखा रेलवे स्टेशन, चंदा लेकर यात्री टिकट लेते हैं पर सफर नहीं करते, वजह जान हर कोई है हैरान!

 यूपी के प्रयागराज के पास दयालपुर रेलवे स्टेशन पर लोग टिकट जरूर खरीदते हैं लेकिन सफर नहीं करते हैं. हालांकि, ऐसा यहां के लोग मजबूरी में करते हैं. आइये जानते हैं इससे जुड़ी दिलचस्प फैक्ट्स    Railway Awareness: रेल में बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है लेकिन देश में एक स्टेशन ऐसा है जहां मुसाफिर टिकट लेकर भी यात्रा नहीं करते हैं. थोड़ी देर के लिए आप सोचेंगे ये क्या माजरा है? लेकिन यह सच है देश में एक रेलवे स्टेशन ऐसा जहां लोग रोज टिकट लेते हैं पर सफर नहीं करते हैं. इसके पीछे लोगों की एक बड़ी मजबूरी है. यह रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश के एक छोटे-से गांव में है. खास बात है कि इसका निर्माण देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के कहने पर तत्कालीन रेल मंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने कराया था. हालांकि, अब आप सोच रहे होंगे कि ये सब तो ठीक है लेकिन, यह तो पता चले कि यहां पर लोग टिकट लेकर भी सफर क्यों नहीं करते हैं? तो आइये आपको बताते हैं इसके पीछे की दिलचस्प वजह…   इस अनोखे स्टेशन का नाम और पताउत्तर प्रदेश में स्थित इस रेलवे स्टेशन का नाम दयालपुर है. चूंकि इसके ...

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की रहने वाली एक किसान की बेटी ने कमाल कर दिखाया है

    उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की रहने वाली एक किसान की बेटी ने कमाल कर दिखाया है।   12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17-वर्षीय दाक्षायनी पाण्डेय को अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से 100 फीसदी स्कॉलरशिप मिली है।    नेशनल यूथ आइडियाथॉन-2021 की विजेता कक्षा 12वीं की छात्रा दाक्षायनी स्कॉलरशिप योजना के तहत स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ेंगी। बेटी की सफलता से उसका परिवार तो खुश है ही साथ ही उसके शिक्षकों का सीनाम भी गर्व से फूला हुआ है। दोहरीघाट शहर के सीमांत किसान दिग्विजय नाथ पांडेय की बेटी दाक्षायनी ने ‘मिशन प्रोटेक्टर’ कारों के लिए एक सुरक्षा सेटअप बनाया है। यह वाहन में कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर के बढ़ने के साथ ही सक्रिय हो जाता है और कार की खिड़की को अंदर ताजा हवा की अनुमति देने के लिए रोल करता है। स्कॉलरशिप पर बायो इंजीनियरिंग और एंटरप्रेन्योरशिप के लिए वह सितंबर 2023 में अमेरिका रवाना होंगी।

गर्भवती महिला को डंपर ने कुचला, बच्ची पेट से बाहर आ गई, मां की मौत!

    उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) में पति के साथ मायके जा रही गर्भवती महिला को एक डंपर ने कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर की वजह से महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया। नवजात बच्ची को आगरा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है।   पति के साथ अपने मायके जा रही थी गर्भवती महिला  मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरूवार, 21 जुलाई की ये घटना आगरा के धनौली गांव में घटी। 24 साल की कामिनी अपने पति रामकुमार के साथ बाइक से फिरोजाबाद के बरतरा गांव अपने मायके जा रही थी। धनौली गांव के पास ही बाईपास रोड पर जब ये लोग पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही एक दूसरी मोटरसाइकिल ने रामकुमार की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर पीछे बैठी कामिनी दूर सड़क पर बीचों-बीच जा गिरीं। डंपर ने रौंद दी गर्भवती महिला को  इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक डंपर ने कामिनी के शरीर के ऊपरी हिस्से को कुचल दिया. शरीर का ऊपरी हिस्सा कुचलने के चलते निचले हिस्से पर दबाव बना और बीच सड़क पर कामिनी ने बच्ची को जन्म दे दिया. और शरीर पर डंपर चढ़ने की वजह...

लखनऊ का नया नाम होगा लक्ष्मणपुरी ? क्या है शहर का लक्ष्मण से कनेक्शन

  उत्तर प्रदेश अपडेट:   पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक ट्वीट से राजधानी लखनऊ  का नाम बदले जाने की संभावना को बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश में जहां अपने पहले कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बड़े शहरों के नाम बदले थे जैसे की इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या  किया था। अब लगता है अपने दूसरे कार्यकाल में योगी आदित्यनाथ राज्य की राजधानी लखनऊ का नाम बदलने जा रहे हैं।              Image source-google ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी एक ट्विट जो उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी को टैग करते हुए किया है उसे पढ़ने के बाद आप भी कहेंगे कि अब राजधानी लखनऊ का नाम बदलने के संकेत योगी आदित्यनाथ ने दे दिए हैं। इस ट्विट में मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने  लखनऊ को शेषावतार भगवान श्री लक्ष्मण जी की पावन नगरी लिखते हुए प्रधानमंत्री का स्वागत किया और लिखा कि "शेषावतार भगवान श्री लक्ष्मण जी की पावन नगरी लखनऊ में आपका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन..." सीएम योगी के इस ट्वीट के बाद लखनऊ का नाम बदलने के संकेत...