छपरा - जहरीली शराब पीने से 6 की मौत, दर्जनों लोगों की आंख की रौशनी गयी और 35 लोग पटना के PMCH अस्पताल में भर्ती
छपरा - जहरीली शराब पीने से 6 की मौत, दर्जनों लोगों की आंख की रौशनी गयी और 35 लोग पटना के PMCH अस्पताल में भर्ती। बिहार के सारण (छपरा) जिले के भेल्दी व मकेर थाना क्षेत्र में संदिग्ध स्थिति में चार लोगों की मौत हो गयी व 35 से अधिक लोग बीमार पड़ गये। इसमें 16 की आंखों की रोशनी चली गयी है। मृतक की पहचान भेल्दी थाना के सोनहो भाथा गांव निवासी पारस महतो के पुत्र चंदन महतो (35) एवं मकेर थाना के फुलवरिया भाथा नोनिया टोली निवासी पुत्र कमल महतो (60), भरोस महतो के पुत्र ओमनाथ महतो (30) व विलास महतो के पुत्र चंदेश्वर महतो (40) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही डीएम राजेश मीणा, एसपी संतोष कुमार सहित मढ़ौरा एसडीओ, मढ़ौरा डीएसपी, मढ़ौरा इंस्पेक्टर व सोनपुर एएसपी के साथ कई थानों की पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक कमल महतो की मां फुलवा देवी का कहना है कि उनके बेटे की मौत शराब पीने से हो गई है। शराब पीकर मरने वालों में चौंकाने वाली बात चौंकाने वाली बात यह कि मृतकों में से एक का बिना पोस्टमार्टम कराये ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस पूरे मामले में पुलिस पल्ला...