सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

justice order लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सुप्रीम कोर्ट ने लांघी ''लक्ष्मण रेखा'', नूपुर शर्मा के सपोर्ट में आईं 117 हस्तियां...कहा- लोकतंत्र की न्याय प्रणाली पर लगा दाग

सुप्रीम कोर्ट की ओर से भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ की गई सख्त टिप्पणियों की आलोचना शुरू हो गई है। नूपुर शर्मा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर शुरू हुआ विरोध थमा नहीं है।  15 पूर्व न्यायाधीशों, 77 पूर्व नौकरशाहों और सशस्त्र बलों के 25 सेवानिवृत्त अधिकारियों सहित 117 प्रबुद्धजनों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को पत्र लिखकर टिप्पणी की निंदा की है और कहा है कि इस टिप्पणी से सुप्रीम कोर्ट ने लक्ष्मण रेखा को लांघ दिया है। दोनों न्यायाधीशों की टिप्पणियों ने लोगों को स्तब्ध किया है।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या की थी टिप्पणी? बता दें नुपुर ने अपने खिलाफ विभिन्न राज्यों में दर्ज मामलों को दिल्ली स्थानांतरित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन शुक्रवार को कोर्ट ने उन्हें पहले हाई कोर्ट जाने के लिए कह दिया। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि देश में जो हो रहा है उसके लिए नुपुर जिम्मेदार है। उनकी टिप्पणी ने उनके अड़ियल और अहंकारी चरित्र को दिखाया है। उन्हें टीवी पर जाकर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। "उनका (शर्मा का) अपनी जुबान प...