इस समय भारतीय क्रिक्रेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है जहां पर उसे तीन टी-20 और तीन वनडे मुकाबले खेलने हैं और इस मुकाबलों में भारतीय टीम के युजवेंद्र चहल की एक बहुत बड़ी भूमिका भी रही है। आपको बताते चलें कि भारतीय टीम के लिए चहल ने अब तक 61 वनडे मैचों में 104 विकेट अपने नाम कर चुके हैं, जबकि इतने ही टी 20 मैचों में चहल ने 77 विकेट हासिल किए हैं। इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान ने युजवेंद्र चहल के तारीफ़ में कहा है कि वो ‘इस समय का दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर’ है खासतौर पर टी-20 फॉर्मेट में। बता दें,सोनी स्पोर्ट्स में बातचीत के दौरान स्वान ने कहा कि, ‘युजवेंद्र चहल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक है। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में जबरदस्त गेंदबाजी की है। स्वान ने आगे कहा कि, ‘IPL में भी आप देख सकते हैं कि उन्होंने कई मुकाबलों में सिर्फ अपनी गेंदबाजी के दमपर टीम को जीत दिलाई है। स्वान ने चहल की तारीफ करते हुए आगे कहा कि, ‘मैं कभी भी आश्चर्यचकित नहीं होता जब वह अच्छी गेंदबाजी करते हैं। जब से भारतीय क्रिक्रेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ बने हैं तब से उन्होंने...
Voice of world's largest Democracy. | Bharat prime Also Available on YouTube Facebook .