सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Punjab kings लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिहार समस्तीपुर के विजय वत्स का IPL में हुआ चयन,पंजाब किंग्स की टीम में दिखाएंगे अपना दम

 बिहार समस्तीपुर के विजय वत्स का IPL में हुआ चयन,पंजाब किंग्स  की टीम में दिखाएंगे अपना दम        Image source -google   बिहार:- समस्तीपुर के कई क्रिकेट खिलाड़ी अपनी कड़ी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ रहे हैं. अब इस सूची में एक और नया नाम समस्तीपुर जिले के विजय वत्स का जुड़ गया है. विजय वत्स का चयन आईपीएल के लिए पंजाब किंग्स टीम में हुआ है. चयन से पहले पंजाब किंग्स ने विजय को ट्रायल के लिए भी बुलाया था.    विजय वत्स समस्तीपुर जिले चकमेहसी थाना क्षेत्र की हजपुरवा पंचायत अंतर्गत वार्ड-6 बख्तियारपुर गांव के रहने वाले हैं. बेटे के आईपीएल में चयन होने पर पिता रंजीत कुमार राय व शिक्षिका माता मृदुला देवी काफी खुश है. ऑलराउंडर क्रिकेटर हैं समस्तीपुर के विजय वत्स : विजय वत्स एक शानदार दाहिने हाथ के मध्यक्रम बल्लेबाज हैं. इसके साथ ही वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. पिछले सत्र में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका बिहार की रणजी टीम में भी चयन हुआ था. हालांकि उन्हें वहां कोई मुकाबला खेलने का अवसर नहीं मिला है. उन्हें मुश्ताक अल...