बिहार के मुंगेर में मिड-डे-मील में गड़बड़ी,थाली लेकर SDO के दफ्तर में पहुंच गईं छात्राएं, बोली क्या है सर हम...
Image source-google आप बिहार के किसी भी सरकारी विद्यालय में चले जाएं मिड-डे-मील को लेकर शिकायत सुनने को मिल जाएगी। हालांकि एक सच ये भी है कि जहां स्कूल के अन्य शिक्षक जहां इसे लेकर शिकायत करते नजर आएंगे वहीं स्कूल के हेड मास्टर साहब आपको इसके तारीफ़ करते नजर आएंगे। मुंगेर के एक स्कूल की छात्राएं मिड-डे-मील की शिकायत को लेकर एसडीओ दफ्तर पहुंच गईं। अब इस मामले की जांच की जा रही है। एसडीओ ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानूनन कार्रवाई होगी। मुंगेर- मिड-डे-मील में गड़बड़ी,थाली लेकर SDO के दफ्तर में पहुंच गईं छात्राएं।बोली क्या है सर हम भी इंसान है ये क्या खाना परोसा जा रहा है। इस मामले में एसडीओ ने एमडीएम प्रभारी, स्कूल के प्रधानाध्यापक और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से जवाब मांगा है। मामला मुंगेर के तारापुर अनुमंडल क्षेत्र में मध्य विद्यालय गोगाचक का है। शुक्रवार को छात्राएं स्कूल में मिलने वाले खाना की शिकायत लेकरएसडीओ कार्यालय ...