सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Ranbir Kapoor लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रणबीर कपूर और आलिया विरोध के कारण नहीं कर पाए महाकाल के दर्शन, क्यों हुआ विरोध, पढ़ें पूरी ख़बर भारतप्राइम.कॉम

मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की लीड स्टारकास्ट यानी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों के प्रमोशन में व्यस्त है।   महाकाल के दर्शन के बिना लौटे रनबीर-आलिया ब्रह्मास्त्र फिल्म की रिलीज से पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट महाकाल मंदिर में आशीर्वाद लेने गए थे। उनके साथ फिल्म डायरेक्टर अयान मुकर्जी भी थे। इस दौरान हिंदू संगठन के कई लोग वहाँ आए और रणबीर की 11 साल पुरानी ‘बीफ’ टिप्पणी पर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान प्रदर्शनकारी वीवीआईपी गेट पर जुटे रहे और जय श्रीराम के नारे लगाए गए। भीड़ को देख रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मौके से निकल गए जबकि ब्रह्मास्त्र की टीम के अन्य लोगों ने महाकाल के दर्शन भी किए और पूजा-अर्चना भी की। फिल्म डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने भी मंदिर के गर्भगृह में पहुँच प्रार्थना की।    उन्होंने कहा कि उनका मंदिर आने का बहुत मन था और अब उन्हें अच्छा लग रहा है। उन्होंने बताया, “मेरी ख्वाहिश है कि फिल्म बहुत सफल हो। हमने बहुत अच्छी फिल्म बनाई है, लेकिन हमें अभी इ...

'बीफ' प्रेमी बताते रणबीर कपूर का वीडियो वायरल, 'ब्रह्मास्त्र' को बॉयकॉट करने की मांग शुरू

  ये वायरल वीडियो 2011 का है। रणबीर अपनी फिल्म 'रॉकस्टार' प्रमोट करने के लिए कुणाल विजयकर के शो 'द फूडी इन टाइम्स नाव' पर पहुंचे थे। यहां रणबीर अपने फूड हैबिट्स के बारे में बता रहे थे। यानी उन्हें खाने में क्या पसंद है, क्या नहीं! इस बातचीत में उन्होंने कुणाल से बात करते हुए कहा-    ''मुझे चिकन कुछ खास पसंद नहीं है। मुझे लगता है कि चिकन नॉन-वेजेटेरियन लोगों का सोया है। मैं मटन, पाया, बीफ और लाल मास खाना पसंद करता हूं. मुझे बीफ बहुत पसंद है।''  रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज़ पर है। प्रमोशन चल रहा है। इस सब के बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रणबीर खुद को बड़ा 'बीफ' प्रेमी बता रहे हैं। गाय और भैंस दोनों के ही मांस को अंग्रेज़ी में Beef कहा जाता है।   Brahmastra ट्विटर पर ट्रेंड करता रहता है। हाल ही में करण जौहर और आलिया भट्ट के बयान के बाद फिल्म के खिलाफ ट्रेंड चलाया गया। रणबीर का वायरल हो रहा वीडियो फिल्म ‘रॉकस्टार‘ के प्रमोशन के दौरान का है। वो अपने पसंदीदा खाने पर बात करते हैं और कहते हैं कि बीफ खान...

आलिया भट्ट की डिलीवरी के लिए रणबीर कपूर ने बुक किया पूरा अस्पताल? इस महीने होगा बच्चे का जन्म…

  आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपने पर्सनल लाइफ यानी मम्मी-पापा बनने के पीरियड को भी एन्जॉय कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस की डिलीवरी से जुड़ी अहम खबर सामने आई है।   कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी कर ली। जिसके बाद आलिया भट्ट ने जून के महीने में अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने अल्ट्रासाउंड की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दुनिया के साथ खुशखबरी साझा की। आलिया भट्ट इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। साथ ही वह अपने काम पर भी ध्यान दे रही हैं।   अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद, आलिया एक निर्माता के रूप में अपनी पहली फिल्म ‘डार्लिंग्स’ के प्रचार में शामिल हुईं। इस फिल्म की रिलीज के बाद अब आलिया ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए आलिया और रणबीर पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे। शनिवार को ही आलिया-रणबीर ‘ब्रह्मास्त्र’ के दूसरे गाने देवा देवा के प्रीव्यू इवेंट में पहुंचे। जहां आलिया का बढ़ता बेबी बंप नजर आया। अब बॉलीवुड ...