दूध का रेट लगातार बढ़ता जा रहा है. बिहार में पैकेट दूध भी 56 रुपए लीटर तक बिक रहा है. लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि बिहार के वैशाली जिले में एक ऐसा मंदिर है, जहां शुद्ध दूध महज 10 रुपए लीटर में बिकता है. जी हां, यह सोलह आना सच है. दरअसल, हाजीपुर के पानापुर लंगा गांव में किसानों के शंकर भगवान कहे जाने वाले भुइंया बाबा का मंदिर है. जहां पशुपालक गंगाजल की जगह दूध चढ़ाते है. यहां ना सिर्फ वैशाली, बल्कि उत्तर बिहार के कई जिलों से पशुपालक भुइंया बाबा को दूध चढ़ाने आते हैं. इस कारण हर सोमवार और शुक्रवार को दूध की नदी बहती है. इसके अलावा दशहरा और बसंत पंचमी को तो यहां लाखों लीटर दूध चढ़ाया जाता है. इसी दूध को सहेजकर लोगों को बेचा जाता है.दरअसल, 17वीं शताब्दी में बाबा बसावन भुइंया नाम के एक चरवाहा हुआ करते थे. वह किसानों मवेशियों की देखभाल और इलाज किया करते थे. इस कारण देखते ही देखते बाबा बसावन किसानों और पशुपालकों के मसीहा बन गए. यही कारण है कि सदियों से बाबा बसावन भुइंया की लोग पूजा करते हैं. मान्यता है कि किसी भी मवेशी को बच्चा होता है या वह बीमार हो जाती है, तो लो...
Voice of world's largest Democracy. | Bharat prime Also Available on YouTube Facebook .