बोरिस जॉनसन ने UK PM के पद से इस्तीफा दिया, इन 2 भारतीय मूल के नेताओं का नाम है नए पीएम के लिस्ट में
UK Prime Minister Boris Johnson Resigns: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने तमाम विवादों के बाद आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके खिलाफ अपनी ही कंजर्वेटिव पार्टी में बगावत हो गई थी। जॉनसन अपनी कैबिनेट के दर्जनों मंत्रियों के एक के बाद एक इस्तीफा देने के बाद पूरी तरह अलग-थलग पड़ गए थे। हालांकि, जॉनसन इस पद पर तब तक बने रहेंगे, जब तक नया प्रधानमंत्री नहीं चुन लिया जाता है। मीडिया के सामने लाइव आकर उन्होंने इस्तीफे का ऐलान किया। पीएम बोरिस जॉनसन को क्यों इस्तीफा देना पड़ा बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद क्रिस पिंचर को प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का करीबी समझा जाता है। पिंचर की डिप्टी चीफ व्हिप पद पर नियुक्ति के चार महीने बाद 3- जून में ब्रिटिश मीडिया द सन ने एक रिपोर्ट में दावा किया कि उन्होंने लंदन के एक प्राइवेट क्लब में दो मर्दों को आपत्तिजनक तरीके से छुआ था। इतना ही नहीं, हाल के समय में कई मीडिया में क्रिस पिंचर के खिलाफ कथित यौन दुर्व्यवहार के कम से कम छह अन्य मामले रिपोर्ट किए गए। बवाल बढ़ने के बाद पिंचर को कंजर्वेटिव पार्टी...